Congress से मतभेद पर सामने आया Akhilesh का बयान
उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच नाराजगी के दावों पर कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने पहली प्रतिक्रिया दी है. यूपी में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर कथित नाराजगी के दावों पर अखिलेश ने एबीपी न्यूज़ के सवाल पर कहा कहा कि ये हमारे दो दलों के बीच की बात है हम दोनों दल समझ लेंगे. लगातार कांग्रेस से बातचीत हो रही है. हो जायेगी. इसके अलावा करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तेज प्रताप यादव के नामांकन पर अखिलेश ने कहा कि वह ऐतिहासिक मतों से जीतेंगे. अखिलेश ने दावा किया कि यहां बीजेपी के पास प्रत्याशी नहीं है. यहां की जनता ने हमेशा सपा का साथ दिया. करहल की जनता ने हमेशा सपा का साथ दिया है.




























