हादसा या मर्डर... सोनाली का किलर कौन? । Sonali Phogat Murder Case
सोनाली फोगाट की हत्या की जांच के लिए गोवा पुलिस हिसार में है। लोग सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।इस बीच इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है...गोवा पुलिस को पता चला है कि सुधीर सांगवान ने सोनाली के फॉर्म हाउस को लीज़ पर लेने के लिए कागजात तैयार करवाए थे....20 साल की लीज तैयार की गई थी और इसके लिए 60 हजार रुपये सालाना की रकम तय की गई थी यानि 5 हजार रुपये महीना....आपको बता दें सोनाली का फॉर्म हाउस 6 एकड़ में फैला है और यहां जमीन की कीमत 3 करोड़ रुपये प्रति एकड़ है...इस दस्तावेज के सामने के आने के बाद घर वालों के आरोप में मुहर लगती नजर आ रही है कि सोनाली की मौत का उसकी करोड़ों की संपत्ति से कनेक्शन है....सवाल ये है कि क्या सोनाली की मौत का राज़ इसी फॉर्म हाउस में छिपा है...देखिए हमारी ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट




























