9/11 हमले का मास्टरमाइंड अल-जवाहिरी ढेर | Al-Zawahiri Killed | ABPLIVE
अमेरिका (US) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) में आतंकवाद विरोधी अभियान (Counter-Terrorism Operation) में अल-कायदा (Al-Qaeda) का चीफ अयमान अल-जवाहिरी (Ayman al-Zawahiri) को मार गिराया है. राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने इसकी पुष्टि की है. जवाहिरी रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल (Kabul) में सीआईए द्वारा किए गए ड्रोन हमले में मारा गया था. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने दावा किया कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार की सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर एक हवाई हमले के दौरान अल-कायदा चीफ अल-जवाहिरी (Al-Zawahiri) को मार गिराया गया. टेलीविजन पर संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि इंसाफ हुआ है और आतंकी अब जिंदा नहीं बचा है.


























