एक्सप्लोरर
भारत-पाक सीमा पर दिखे 2 संदिग्ध, अलर्ट पर पठानकोट पुलिस | Breaking News
भारत पाकिस्तान सीमा से लगे पंजाब के एक गांव में 2 संदिग्ध आतंकियों को देखा गया. इन आतंकियों ने एक फॉर्म हाउस में मौजूद मजदूर के घर खाना खाया. इतना ही नहीं आतंकियों ने मजदूर को धमकी भी दी कि अगर उसने इसकी पुलिस को दी तो अंजाम बुरा होगा. बीएसएफ की बॉर्डर आउटपोस्ट ढिंडा में दो संदिग्धों की मूवमेंट देखी गई. सूत्रों के अनुसार 25 जून को रात तकरीबन 9.30 पर दो शख्स गांव में एक फार्म हाउस पर गए, जहां मजदूर थे. संदिग्धों ने मजदूरों से पूछा, ''खाना बन गया है? हम खाना खाएंगे. किसी को बताया तो इसका अंजाम तुमको भुगतना पड़ेगा. हम अभी नदी के किनारे से आए हैं. "
न्यूज़
Sansani: DGP की 'मौत मिस्ट्री'! | Delhi Crime
और देखें

























