Bigg Boss 15: Rakhi Sawant ने दी Ritesh को इस actress से दूर रहने की warning
Bigg Boss 15 जब स्टार्ट हुआ था तो ऑडियंस शो को लेकर काफी एक्ससिटेड थी... Karan Kundrra, Tejaswwi Prakash,Jay Bhanushali, Shamita Shetty जैसे बड़े बड़े नाम इस सीजन का हिस्सा बनने वाले थे ...सभी कंटेस्टेंट्स से सभी को काफी उम्मीदें भी थीं. मगर उम्मीद के मुताबिक कुछ भी होता नजर नहीं आ रहा है. अब शो में थोड़ा मिर्च मसाला ऐड करने के लिए पिछले ही हफ्ते घर में राखी सावंत वाइल्ड कार्ड बनकर आई , ये तीसरी बार है जब एक्ट्रेस बिग्ग बॉस के शो का हिस्सा बनी. इस बार वो अपने पति रितेश को भी साथ लेकर आई हैं. एंट्री के बाद पहले दिन तो राखी के पति ने उनकी बहुत तारीफ की, और उनपर प्यार बरसाया .... लेकिन उसके बाद से ही रितेश कई मौकों पर राखी को उन्हें इस गेम के बारे में ज्यादा न सिखाने की बात कहते हुए नजर आए हैं.


























