एक्सप्लोरर
हाथरस गैंगरेप का जिम्मेदार कौन, UP पुलिस पर क्यों नहीं ऐक्शन ले रहे सीएम आदित्यनाथ?
उत्तर प्रदेश के हाथरस में 14 सितंबर को 19 साल की एक लड़की से चार लोगों ने गैंगरेप किया था. गैंगरेप के बाद पीटकर उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई थी और उसकी जीभ काट दी गई थी ताकि वो किसी आरोपी का नाम न बता सके. लेकिन 15 दिनों तक ज़िंदगी और मौत से जूझने के बाद 29 सितंबर को Delhi में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अब UP सरकार, यूपी पुलिस और तमाम लोग सरकारी दलीलें दे रहे हैं, आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कर रहे हैं, पीड़िता को मुआवजा देने की बात कर रहे हैं. लेकिन अभी तक किसी ने यूपी पुलिस की ज़िम्मेदारी तय नहीं की है, जिसने गैंगरेप की एफआईआर छेड़खानी में लिखी थी और हंगामा होने के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. क्या है पूरा मामला और क्यों इस मामले से हमको, आपको, हम सबको सबक लेना चाहिए, जानने के लिए देखिए ये वीडियो.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
बिहार
साउथ सिनेमा
क्रिकेट
























