एक्सप्लोरर

एक बेहतर पिता बनने की ट्रेनिंग ले रहे हैं टीवी एक्टर जय भानुशाली, कर रहे हैं ऐसा काम

जय भानुशाली अपने बच्चों के लिए एक बेहतर पिता बनने की कोशिश कर रहे हैं. वह और उनकी पत्नी माही विज के दो और बच्चे हैं, जिन्हें उन्होंने पहले ही गोद लिया था.

टीवी कलाकार जय भानुशाली और अभिनेत्री माही विज के घर बीते साल एक नन्हीं परी आई थी. दोनों कलाकार अपनी बेबी के आने से काफी खुशी हैं. रियल लाइफ टीवी कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बेटी के जन्म की खबर की पुष्टि की थी.

जय भानुशाली अपने बच्चों के लिए एक बेहतर पिता बनने की कोशिश कर रहे हैं. वह और उनकी पत्नी माही विज के दो और बच्चे हैं, जिन्हें उन्होंने पहले ही गोद लिया था.

इस बारे में एक बयान में जय ने कहा, "सबसे पहले मैं उठता हूं, अपनी बेटी का चेहरा देखता हूं, उसके साथ कुछ वक्त बिताता हूं और फिर वर्कआउट करने के लिए चला जाता हूं व अन्य दोनों बच्चों को अपने साथ पढ़ने बिठाता हूं. मैं उन्हें पढ़ाता हूं और उनका होमवर्क पूरा करने में उनकी मदद करता हूं, इसके बाद हम मिलकर कार्टून देखते हैं जहां वह शब्दावली भी सीखते हैं. मैं वास्तव में एक बेहतर पिता बनने की ट्रेनिंग ले रहा हूं."

हाल ही में माही विज ने खुलासा किया कि उनकी बेटी का नाम अल्फाबेट 'एम' या 'टी' के साथ शुरू होगा. जय और माही दोनों अपने फैंस और चाहनेवालों से अपनी प्यारी बेटी के नामकरण के लिए नाम के लिए सुझाव मांगते नजर आए थे.

टीवी अभिनेत्री ने कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नवजात बच्ची के साथ एक सुपर-क्यूट तस्वीर को पोस्ट किया था. इस तस्वीर में माही अपनी नन्हीं परी को गोद में लेकर मुस्कुरा रही हैं इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने अपने फैंस से अल्फाबेट 'एम' या 'टी' से शुरू होने वाले नाम का सुझाव मांगा था.

देखें तस्वीर

सिर्फ केवल माही ने ही नहीं बल्कि उनके पति और नए डैडी बने जय भानुशाली ने भी अपनी नवजात बेटी को बाहों में पकड़े हुए इंस्टाग्राम पर एक समान तस्वीर पोस्ट की और अपने फैंस से नाम सुझाने के लिए कहा है. उन्होंने लिखा, "अपने बेबी को थामने की भावना शब्दों नहीं समझाई जा सकती.''

इस रिलय लाइफ टीवी कपल के बारे में बात करें तो वह पहले से ही दो बच्चों के माता-पिता हैं, उन्होंने दो बच्चों को गोद लिया है.

प्रोफेशनल लाइफ में कलर्स के शो 'लागी तुझसे लगन' में मिशाल रहेजा के अपोजिट 'नकुशा' की भूमिका निभाने के बाद माही विज को फेम हासिल हुआ. माही आखिरी बार टीवी शो 'बालिका वधु' में नजर आईं जिसमें उन्होंने 'आनंदी' की बेटी 'नंदिनी' की भूमिका निभाई थी.

जबकि, जय भानुशाली स्टार प्लस के शो 'कयामत' में मुख्य भूमिका में निभाने के बाद मशहूर हुए. इन दिनों वह सोनी टीवी के टॉप रेटेड सिंगिंग रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' की मेजबानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

अधिक अपडेट के लिए बने रहें एबीपी न्यूज़ की वेबसाइट पर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी
पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी
तारक मेहता के लिए 2 सालों तक सिर के बाल कटवाते रहे 'जेठालाल के बापूजी', असित मोदी ने किया खुलासा
तारक मेहता के लिए 2 सालों तक सिर के बाल कटवाते रहे जेठालाल के बापूजी
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, बेटे को दिया जन्म
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, बेटे को दिया जन्म
कातिल अदाओं से कहर ढाती हैं 'बबीता जी', 18 सालों में इतना बदल गया मुनमुन का लुक
कातिल अदाओं से कहर ढाती हैं 'बबीता जी', 18 सालों में इतना बदल गया मुनमुन का लुक

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget