एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़टेलीविजनBigg Boss 11: हो चुका है Confirm, 1 दिन बाद सलमान खान के शो में दिखेंगे ये सितारे
Bigg Boss 11: हो चुका है Confirm, 1 दिन बाद सलमान खान के शो में दिखेंगे ये सितारे
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 29 Sep 2017 04:44 PM (IST)
1/10

मुंबई के रहने वाले जुबेर खान भी बिग बॉस के घर में कॉमनर्स कंटेस्टेंट बनकर एंट्री कर रहे हैं. बता दें जुबेर खान अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद की बहन हसीना पारकर के दामाद हैं. जुबेर ने कहा है, ''अंडरवर्ल्ड में मेरा निकाह जरूर हुआ है, लेकिन मैंने अपनी पहचान खुद बनाई है.''
2/10

प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर विकास गुप्ता भी 'बिग बॉस 11' का हिस्सा बनने जा रहे हैं. विकास गुप्ता की दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने इस बात की पुष्टि की है कि वह शो में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होंगे.
3/10

नोएडा की रहने वाली धार्मिक गुरु शिवानी दुर्गा भी इस सीजन की कंटेस्टेंट बनने जा रही हैं. शिवानी ने वीडियो में खुद को इंट्रोड्यूस करवाते हुए कहा है, ''तलाब में एक मछली गंदी हो तो इसका मतलब ये नहीं है कि पूरी तलाब गंदा होगा.''
4/10

दिल्ली की रहने वाली मशहूर डांसर सपना चौधरी भी बिग बॉस सीजन 11 का हिस्सा बनने जा रही हैं. बिग बॉस की ओर से जारी किए गए वीडियो में यह साफ हो गया है कि सपना चौधरी सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट के तौर पर शो में शामिल होंगी.
5/10

एमटीवी के मशहूर शो 'रोडीज' से फेम हासिल करने वाले प्रियंक शर्मा बिग बॉस के घर में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट बनेंगे.
6/10

टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर इस सीजन की पहली सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट बनी हैं. नीति टेलर ने लाइफ ओके के सीरियल 'गुलाम' से फेम हासिल किया है. इसके अलावा नीति 'कैसी हैं ये यारियां' शो में भी नज़र आ चुकी हैं.
7/10

बिहार के पटना की रहने वाली ज्योति कुमारी गरीब परिवार से संबंध रखती हैं. इस वीडियो में खुद को इंट्रोड्यूस करवाते हुए ज्योति ने बताया है कि वह एक चपरासी की बेटी हैं.
8/10

मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान 'बिग बॉस 11' की सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट बनने जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है 'खतरों के खिलाड़ी 8' में हिना की दमदार परफॉर्मेंस की वजह शो के मेकर्स ने उन्हें कंटेस्टेंट बनाने का फैसला किया है.
9/10

टीवी का चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस' सीजन 11 के साथ एक दिन बाद ऑनएयर होने जा रहा है. पिछले काफी दिनों से इस सीजन के कंटेस्टेंट्स के नामों की चर्चा काफी तेज है. आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस सीजन में कंटेस्टेंट बनना कंफर्म हो चुका है.
10/10

इन सभी कंटेस्टेंट के अलावा चर्चा है कि 'भाबी जी घर पर हैं' में पहले 'अंगूरी भाभी' का किरदार निभाने वाली शिल्पा शिंदे भी इस सीजन का हिस्सा बन सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पर्ल वी पुरी और अबरार ज़हूर भी 'बिग बॉस' के घर में दिखाई दे सकते हैं.
Published at : 29 Sep 2017 04:44 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
टेलीविजन
बारिश में शूटिंग के बाद प्रविष्ट-रामनीक का हुआ ऐसा हाल, लकड़ियां जलाकर हाथ सेंकते दिखे स्टार्स
टेलीविजन
रीति-रिवाजों के साथ हुआ भारती सिंह के बेटे काजू का अन्नप्राशन, सामने आईं खूबसूरत झलकियां
टेलीविजन
37 दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए शोएब इब्राहिम के पिता, बहू दीपिका कक्कड़ ने ऐसे किया वेलकम
टेलीविजन
बारिश का पानी नहीं, इस वजह से अशनूर कौर का घर बना 'स्विमिंग पुल', एक्ट्रेस ने बताई असली वजह
























