एक्सप्लोरर

YouTube या Instagram! किस प्लेटफॉर्म पर फटाफट मिलने लगते हैं पैसे, जानिए 10 हजार व्यूज पर कौन देता है ज्यादा पैसे?

आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहा बल्कि कमाई का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है. कंटेंट क्रिएटर्स की बढ़ती संख्या और उनके वायरल होते वीडियो ने इस इंडस्ट्री को अरबों का बना दिया है.

YouTube vs Instagram: आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि कमाई का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है. कंटेंट क्रिएटर्स की बढ़ती संख्या और उनके वायरल होते वीडियो ने इस इंडस्ट्री को अरबों का बाजार बना दिया है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि यूट्यूब और इंस्टाग्राम में से किस प्लेटफॉर्म पर ज्यादा पैसे मिलते हैं और कौन जल्दी कमाई शुरू करने का मौका देता है?

YouTube से कमाई का तरीका

यूट्यूब लंबे समय से क्रिएटर्स के लिए कमाई का भरोसेमंद प्लेटफॉर्म माना जाता है. यहां कमाई का मुख्य जरिया Google AdSense होता है. जैसे ही आपका चैनल 1000 सब्सक्राइबर और पिछले 12 महीनों में 4000 घंटे वॉचटाइम पूरा कर लेता है आप यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में जुड़ जाते हैं. इसके बाद आपके वीडियो पर आने वाले विज्ञापनों से कमाई शुरू हो जाती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूब 10 हजार व्यूज पर औसतन 1 से 5 डॉलर (करीब 80 से 400 रुपये) तक देता है. यह राशि कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है जैसे वीडियो का जॉनर, ऑडियंस किस देश से है और विज्ञापन किस प्रकार के हैं. टेक्नोलॉजी, फाइनेंस और एजुकेशन कैटेगरी के वीडियो अक्सर ज्यादा रेवेन्यू लाते हैं.

Instagram पर कमाई कैसे होती है?

दूसरी ओर, इंस्टाग्राम पर कमाई का तरीका थोड़ा अलग है. यहां सीधे व्यूज पर पैसे नहीं मिलते. इंस्टाग्राम की आय का बड़ा हिस्सा ब्रांड प्रमोशन, स्पॉन्सर्ड पोस्ट और रील्स बोनस प्रोग्राम से आता है. हालांकि, रील्स बोनस हर देश में उपलब्ध नहीं है. भारत में ज्यादातर क्रिएटर्स की कमाई स्पॉन्सर्ड कंटेंट और एफिलिएट मार्केटिंग पर आधारित होती है.

अगर तुलना की जाए तो इंस्टाग्राम पर 10 हजार व्यूज से सीधे पैसे नहीं मिलते लेकिन अगर आपका अकाउंट पॉपुलर है और ब्रांड्स आपको प्रमोशन के लिए चुनते हैं तो एक पोस्ट या रील से ही हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की कमाई संभव है.

किस प्लेटफॉर्म पर जल्दी कमाई होती है?

कमाई जल्दी शुरू करने के मामले में इंस्टाग्राम थोड़ा आगे है. यहां बड़ी फॉलोइंग की जरूरत नहीं होती बल्कि अगर आपकी रील्स वायरल हो जाएं तो ब्रांड्स आपसे कॉन्टैक्ट करने लगते हैं. वहीं यूट्यूब पर आपको AdSense से कमाई शुरू करने के लिए कुछ तय मानदंड पूरे करने पड़ते हैं.

कौन ज्यादा पैसे देता है?

अगर केवल 10 हजार व्यूज की बात करें तो यूट्यूब सीधा भुगतान करता है जबकि इंस्टाग्राम नहीं. इसलिए व्यू-बेस्ड कमाई में यूट्यूब ज्यादा फायदेमंद है. लेकिन अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट तेजी से बढ़ रहा है और आप ब्रांड डील्स पा लेते हैं तो वहां कमाई यूट्यूब से कहीं ज्यादा हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

ये है दुनिया का सबसे अमीर YouTuber, जानिए 5 मिनट की वीडियो पर कितनी होगी है कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
अगर मिले ये संकेत तो, समझ जाएं लीक हो गया आपका मोबाइल नंबर!
अगर मिले ये संकेत तो, समझ जाएं लीक हो गया आपका मोबाइल नंबर!
क्यों अचानक बढ़ गई RAM की कीमतें? जानें महंगी मेमोरी का कारण
क्यों अचानक बढ़ गई RAM की कीमतें? जानें महंगी मेमोरी का कारण
क्या है Google का ये फीचर? सोते हुए भी रखता है आप पर नजर
क्या है Google का ये फीचर? सोते हुए भी रखता है आप पर नजर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget