एक्सप्लोरर

यूट्यूब क्रिएटर्स की हुई मौज! आ गया ऐसा फीचर जिससे अब कमाई हो जाएगी दोगुनी, जानिए कैसे

YouTube New Feature: काफी समय से यूट्यूब क्रिएटर्स दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचने के लिए सबटाइटल्स या अलग-अलग चैनल का सहारा लेते थे.

YouTube New Feature: काफी समय से यूट्यूब क्रिएटर्स दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचने के लिए सबटाइटल्स या अलग-अलग चैनल का सहारा लेते थे. लेकिन अब यह बाधा खत्म होने वाली है. यूट्यूब ने आधिकारिक तौर पर मल्टी-लैंग्वेज ऑडियो डबिंग फीचर लॉन्च कर दिया है. इसके जरिए क्रिएटर्स एक ही वीडियो में अलग-अलग भाषाओं के ऑडियो ट्रैक जोड़ सकेंगे.

सभी क्रिएटर्स को मिलेगा फायदा

यूट्यूब ने अपने ब्लॉग पोस्ट में इस फीचर के ग्लोबल रोलआउट की पुष्टि की है. फरवरी 2023 से इसका परीक्षण शुरू किया गया था जिसमें MrBeast, Mark Rober, Jamie Oliver और Nick DiGiovanni जैसे बड़े क्रिएटर्स शामिल थे. उन्होंने कई भाषाओं में वीडियो पब्लिश करके यह दिखाया कि दर्शकों को कंटेंट देखने का नया और आसान विकल्प मिल सकता है.

ऑटोमेटिक नहीं, मैनुअल डबिंग

यह फीचर ऑटोमेटिक डबिंग नहीं करता, बल्कि क्रिएटर्स को खुद अलग भाषाओं में ऑडियो रिकॉर्ड करके या डबिंग कराकर यूट्यूब के सबटाइटल्स एडिटर टूल से अपलोड करना होगा. सबसे बड़ी सुविधा यह है कि मौजूदा वीडियो में भी नए ऑडियो ट्रैक जोड़े जा सकते हैं जिससे अलग-अलग चैनल बनाने या बार-बार अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

दर्शकों के लिए आसान प्रक्रिया

यूजर्स को भाषा बदलने के लिए बस वीडियो प्लेयर पर सेटिंग्स आइकन दबाना होगा और Audio Track का विकल्प चुनना होगा. डिफॉल्ट रूप से यूट्यूब वीडियो को दर्शक की भाषा सेटिंग से मैच करने की कोशिश करेगा जिससे देखने का अनुभव और सहज हो जाएगा.

व्यूज और पहुंच पर बड़ा असर

यूट्यूब के मुताबिक, शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि जिन क्रिएटर्स ने मल्टी-लैंग्वेज ट्रैक का इस्तेमाल किया, उनके कुल वॉच टाइम का 25% हिस्सा उन दर्शकों से आया जिनकी प्राथमिक भाषा वीडियो से अलग थी. मशहूर शेफ Jamie Oliver ने इस फीचर का इस्तेमाल करके अपने व्यूज को तीन गुना तक बढ़ा लिया.

लोकलाइज्ड थंबनेल्स की शुरुआत

यूट्यूब ने इसके साथ ही लोकलाइज्ड थंबनेल्स भी लॉन्च करना शुरू किया है. यानी अब दर्शकों की भाषा सेटिंग के आधार पर वीडियो का कवर इमेज भी अलग-अलग भाषाओं में दिखाई देगा. इससे क्रिएटर्स को अलग-अलग अपलोड किए बिना ही ज्यादा ऑडियंस तक पहुंचने का मौका मिलेगा.

कमाई हो जाएगी दोगुनी

पहले क्रिएटर्स को थर्ड-पार्टी डबिंग और ट्रांसलेशन सर्विसेज पर निर्भर रहना पड़ता था जिससे खर्च और समय दोनों बढ़ जाते थे. लेकिन यूट्यूब के इस इंटीग्रेटेड टूल से अब प्रक्रिया काफी आसान और किफायती हो जाएगी. अब क्रिएटर्स को बार-बार मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और वीडियो की कमाई भी दोगुनी हो सकती है क्योंकि अब जो लोग अपनी भाषा में वीडियो नहीं देख पाते थे, वह भी अब वीडियो को आसानी से देख सकेंगे जिससे वीडियो की वॉच टाइम बढ़ जाएगी.

यह भी पढ़ें:

नेपाल के PM का चुनाव Chat App पर? जानिए आखिर क्या है ये नया ऐप और क्यों मचा रहा है इतना हंगामा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget