एक्सप्लोरर

WhatsApp Tips: अगर आप भी कर रहे हैं WhatsApp पर ये 8 गलतियां तो संभल जाएं, वरना बैन हो जाएगा अकाउंट

WhatsApp Tips: व्हाट्सऐप ने यूजर्स के लिए कुछ पॉलिसी भी बना रखीं हैं, जिनका उल्लंघन करने पर यूजर्स का अकाउंट बंद किया जा सकता है. हम बताएंगे वो 8 पॉइंट जिनका उल्लंघन करने पर अकाउंट बंद हो सकता है.

WhatsApp Tips: व्हाट्सऐप (WhatsApp) दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ऐप में से एक है. यह इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप चैटिंग से लेकर ऑफिस और बिजनेस वर्क में भी काम आता है. इसमें तमाम ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो दूसरे ऐप में नहीं हैं. यही वजह है कि इसके यूजर्स की संख्या इतनी अधिक है, लेकिन फीचर्स देने के साथ व्हाट्सऐप की कुछ पॉलिसी भी हैं, जिनका उल्लंघन करने पर कंपनी अपने यूजर्स का अकाउंट बंद कर सकती है. यहां हम आपको बताएंगे वो 8 पॉइंट जिनका उल्लंघन करने पर आपका वॉट्सऐप अकाउंट बंद हो सकता है.

1. पॉर्न क्लिप, धमकी और अपमानित करने वाला मैसेज भेजने पर: आपको वॉट्सऐप पर पॉर्न (Porn) क्लिप भेजने, किसी को धमकी भरे और अपमानित करने वाले मैसेज को भेजने से बचना चाहिए. ये भी व्हाट्सऐप की पॉलिसी का उल्लंघन है और इस स्थिति में आपका अकाउंट बैन हो जाएगा.

2. अकाउंट पर ज्यादा रिपोर्ट होने की स्थिति में: अगर आपके व्हाट्सऐप अकाउंट को लेकर ज्यादा शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं या ज्यादा यूजर्स ने आपको रिपोर्ट किया है तो इस स्थिति में भी आपका अकाउंट बैन हो सकता है.

3. फर्जी अकाउंट बनाने पर: अगर आप किसी व्यक्ति की पहचान लेकर उसका फर्जी अकाउंट बनाते हैं या चलाते हैं तो इस स्थिति में व्हाट्सऐप आपके अकाउंट को बैन कर सकती है.

4. ज्यादा यूजर्स द्वारा ब्लॉक होने पर: इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप ज्यादा यूजर्स द्वारा ब्लॉक किए जा रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में आपका व्हाट्सऐप अकाउंट बैन हो सकता है. चाहे फिर आपको ब्लॉक करने वाले कॉन्टैक्ट लिस्ट वाले ही क्यों न हों. व्हाट्सऐप आपके अकाउंट को स्पैम मैसेज और फर्जी अकाउंट के रूप में देखेगी.

5. बिना कॉन्टैक्ट वाले को ज्यादा मैसेज भेजने पर: अगर कोई व्यक्ति आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं है और आप उसे लगातार कई मैसेज भेजते हैं या स्पैम मैसेज भेजते हैं तो इस स्थिति में भी व्हाट्सऐप आपके अकाउंट को बैन कर सकता है.

6. मैलवेयर और फिशिंग लिंक्स भेजने पर: आप व्हाट्सऐप पर अगर किसी को मैलवेयर (Malware) या फिशिंग लिंक्स भेजते हैं तो भी आपका अकाउंट बंद कर सकता है.

7. हिंसा को बढ़ावा देने वाले वीडियो और मैसेज भेजने पर:  अगर आप व्हाट्सऐप पर किसी को ऐसा मैसेज या वीडियो भेजते हैं जिससे हिंसा को बढ़ावा मिल सकता है तो ये आपके अकाउंट के बैन होने की वजह बन सकता है.

8. थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करने पर: इस पॉइंट को लेकर व्हाट्सऐप की पॉलिसी काफी सख्त है. कंपनी हमेशा चैटिंग के लिए ओरिजनल व्हाट्सऐप को ही यूज करने की सलाह देती है. अगर आप व्हाट्सऐप डेल्टा (WhatsApp Delta), जीबी व्हाट्सऐप (GB WhatsApp) और व्हाट्सऐप प्लस (WhatsApp Plus) जैसे थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करते पाए गए तो व्हाट्सऐप आपका अकाउंट फौरन बैन कर देगी.

ये भी पढ़ें

Mobile Number Port: मोबाइल नंबर पोर्ट कराने वालों के लिए 'गुड न्यूज', जल्द मिलेगी ये बढ़िया सुविधा

Instagram New Feature: 'टेक ए ब्रेक' फीचर लॉन्च, इंस्टाग्राम ने ट्विटर पर लिखा खास मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget