एक्सप्लोरर

Mobile Number Port: मोबाइल नंबर पोर्ट कराने वालों के लिए 'गुड न्यूज', जल्द मिलेगी ये बढ़िया सुविधा

TRAI To Telcos On Number Port SMS Facility: TRAI ने दूरसंचार कंपनियों से सभी मोबाइल ग्राहकों के लिए पोर्टेबिलिटी को लेकर SMS सुविधा तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा है.

Mobile Number Port SMS Facility: अगर आप अपना मोबाइल नंबर पोर्ट कराने चाहते हैं लेकिन आपके फोन में कम कीमत का रिचार्ज होने के कारण आप SMS के जरिए नंबर पोर्ट नहीं करा पा रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इस संबंध में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने मंगलवार को दूरसंचार कंपनियों को सख्त आदेश दिया है और सभी मोबाइल ग्राहकों के लिए नंबर समान रखते हुए कंपनी बदलने (पोर्टेबिलिटी) को लेकर एसएमएस सुविधा तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा. इस सुविधा को सभी मोबाइल ग्राहकों को देने को कहा गया है, भले ही उन्होंने कितनी भी राशि का रिचार्ज क्यों नहीं कराया हो.

बता दें कि रिलायंस जियो ने हाल ही में TRAI को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि वोडाफोन-आइडिया का नया शुल्क ढांचा कथित रूप से कम राशि के रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को अपने नेटवर्क से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की सुविधा प्रतिबंधित कर रहा है. 

TRAI ने जताया कड़ा ऐतराज
ऐसे में TRAI का नेटवर्क पोर्टेबिलिटी को लेकर यह कड़ा संदेश महत्वपूर्ण है. इसके अलावा TRAI ने कुछ ‘प्रीपेड वाउचर’ में ‘आउटगोइंग एसएमएस’ सुविधा प्रदान नहीं करने वाली दूरसंचार सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनियों पर भी कड़ा ऐतराज जताया है. TRAI के अनुसार, हाल के दिनों में ग्राहकों से शिकायतें मिली हैं कि वे अपने प्रीपेड खातों में पर्याप्त राशि होने के बावजूद ‘मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी’ सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूपीसी (यूनिक पोर्टिंग कोड) सृजित करने के लिए निर्धारित नंबर 1900 पर एसएमएस भेजने में असमर्थ हैं.

TRAI ने अपने निर्देश में कहा, ‘‘....अत: सभी सेवाप्रदाताओं को निर्देश दिया जाता है कि वे दूरसंचार मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी नियमन, 2009 के तहत प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों श्रेणी के मोबाइल फोन ग्राहकों को मोबाइल फोन पोर्टेबिलिटी की सुविधा के लिये 1900 पर यूपीसी को लेकर एसएमएस भेजने की सुविधा दें. यह सुविधा सभी ग्राहकों को मिलनी चाहिए, भले ही वे कितने भी मूल्य का वाउचर क्यों नहीं इस्तेमाल कर रहे हों.’’

SMS सुविधा मुहैया नहीं कराना प्रावधानों का ‘उल्लंघन’
TRAI ने कहा कि कुछ प्रीपेड वाउचर/प्लान में मोबाइल नंबर पार्टेबिलिटी से संबंधित एसएमएस भेजने की सुविधा का प्रावधान न करने की गतिविधियां नियमन के प्रावधानों का ‘उल्लंघन’ हैं. सूत्रों के मुताबिक, रिलायंस जियो ने ट्राई से शिकायत की थी कि वोडाफोन-आइडिया का नया शुल्क ढांचा कम मूल्य की योजनाओं को चुनने वाले ग्राहकों को अपना मोबाइल नंबर ‘पोर्ट’ करने से रोकता है क्योंकि कंपनी की शुरुआती स्तर की योजनाओं में ‘आउटगोइंग एसएमएस’ सुविधा उपलब्ध नहीं है.

उल्लेखनीय है कि वोडाफोन-आइडिया ने नवंबर में मोबाइल सेवाओं और इंटरनेट दरों में 18-25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी. नए शुल्क ढांचे के तहत, कंपनी ने 28 दिनों की वैधता के साथ शुरुआती स्तर के ‘प्लान’ को 75 रुपये से बढ़ाकर 99 रुपये कर दिया, लेकिन इसमें एसएमएस सेवा नहीं जोड़ी. जियो की शिकायत के अनुसार, वोडाफोन-आइडिया 179 और उससे ऊपर की योजनाओं में एसएमएस सेवा दे रही है.

यह भी पढ़ें:-

Twitter Audio Messages कैसे करें Tweet, जानिए पूरा प्रोसेस

Jio Offer: जियो रिचार्ज पर दे रहा 144 रुपये तक का कैशबैक, प्लान 299 से शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Pixel 11 या iPhone 17! दोनों में कौन है ज्यादा पावरफुल, पढ़ें कंपैरिजन
Google Pixel 11 या iPhone 17! दोनों में कौन है ज्यादा पावरफुल, पढ़ें कंपैरिजन
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
Spam Calls हमेशा आपके नंबर पर कैसे पहुंच जाती हैं? जानें इसकी टेक्निक
Spam Calls हमेशा आपके नंबर पर कैसे पहुंच जाती हैं? जानें इसकी टेक्निक
US सरकार की ओर से अब प्राइवेट कंपनियां करेंगी साइबर अटैक
US सरकार की ओर से अब प्राइवेट कंपनियां करेंगी साइबर अटैक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget