एक्सप्लोरर

चार्जिंग का नया ऑल इन वन गैजेट? Xiaomi का 165W पावर बैंक कितना है खास

Xiaomi का नया 20000mAh पावर बैंक 165W तक की पावर, 120W बिल्ट-इन USB-C केबल और 45W USB-C पोर्ट के साथ फोन, लैपटॉप समेत कई डिवाइस चार्ज कर सकता है. जानिए इसकी पूरी डिटेल

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • यह मल्टी-डिवाइस उपयोगकर्ताओं के लिए एक बेहतरीन समाधान है.

आजकल एक फोन की बैटरी खत्म होना ही अकेली परेशानी नहीं है. बैग में फोन के साथ टैबलेट, ईयरबड्स, गेमिंग हैंडहेल्ड या लैपटॉप भी हो, तो हर डिवाइस के लिए अलग चार्जर और केबल संभालना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में Xiaomi का Power Bank 20000 165W इसी जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें 20,000mAh बैटरी के साथ 165W तक का मैक्सिमम आउटपुट, 120W वाला बिल्ट-इन USB-C केबल और 45W का दूसरा USB-C पोर्ट दिया गया है. जानिए Xiaomi का 165W Power Bank कितना खास है. 

Xiaomi का 165W Power Bank कितना खास है?

इस Power Bank की सबसे खास चीज इसका Integrated USB-C केबल है. यह अकेले 120W तक आउटपुट दे सकता है. इसके अलावा दूसरे USB-C पोर्ट से 45W तक की चार्जिंग मिलती है. इन दोनों को साथ इस्तेमाल करने पर कंपनी ने 165W तक का मैक्सिमम आउटपुट दिया है. वहीं USB-A पोर्ट 22.5W तक आउटपुट दे सकता है, जिससे पुराने डिवाइस और छोटे गैजेट भी चार्ज किए जा सकते हैं. सफर के दौरान इससे लैपटॉप और फोन को एक साथ चार्ज किया जा सकता है, हालांकि 120W का पोर्ट होने का मतलब यह नहीं है कि हर डिवाइस 120W की स्पीड से चार्ज होगा. चार्जिंग की असली स्पीड डिवाइस की क्षमता और उसके सपोर्टेड चार्जिंग सिस्टम पर निर्भर करती है. 
 
भारी बॉडी के साथ मिलती है स्मार्ट डिजाइन

20,000mAh बैटरी और 165W तक की पावर होने की वजह से इसका साइज सामान्य Power Bank से थोड़ा बड़ा है. बॉडी लंबी और पतली है, इसलिए इसे पकड़ना ज्यादा मुश्किल नहीं लगता है. इसमें ब्रेडेड USB-C केबल दी गई है, जिसे Carrying Loop की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके फ्रंट पर दिया गया Color Digital Display भी खास है. यह बैटरी लेवल के साथ चार्जिंग और डिस्चार्जिंग की जानकारी, अनुमानित समय, Low Current और Malfunction Indicator दिखाता है. 

यह भी पढ़ें - इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?

90W तक खुद भी हो सकता है चार्ज

Xiaomi Power Bank 20000 165W सिर्फ दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए ही तेज नहीं है, बल्कि इसे खुद भी 90W तक की स्पीड से चार्ज किया जा सकता है. कंपनी का कहना है कि सही चार्जर के साथ यह करीब 15 मिनट में 27 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है. 

किस यूजर के लिए यह पावर बैंक बेहतर है?

भारत में Xiaomi Power Bank 20000 165W की कीमत 5,499 रुपये है. यह उन लोगों के लिए ज्यादा यूजफुल है जो एक साथ कई डिवाइस लेकर चलते हैं. लैपटॉप, फोन और दूसरे गैजेट्स को एक ही Power Bank से संभालने की सुविधा इसका बड़ा फायदा है. 

वहीं अगर जरूरत सिर्फ कभी-कभार फोन की बैटरी बढ़ाने की है, तो 486 ग्राम वजन वाला यह Power Bank जरूरत से ज्यादा बड़ा ऑप्शन लग सकता है, लेकिन कई डिवाइस साथ यूज करने वालों के लिए 120W बिल्ट-इन केबल, 45W USB-C, 22.5W USB-A और 90W रीचार्जिंग सपोर्ट इसे एक ज्यादा वर्सेटाइल चार्जिंग ऑप्शन बनाते हैं. 

यह भी पढ़ें - Apple की भारत में बड़ी कार्रवाई, App Store से हटाया गया BitChat

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
Advertisement

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget