एक्सप्लोरर

ट्विटर(X) में आया ऑडियो-वीडियो कॉल फीचर, इस तरह ऐप में ऑन होगा ये ऑप्शन

X New feature: एलन मस्क की कंपनी एक्स ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक नया फीचर जारी किया है. अब आपको वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम में मिलने वाला एक खास फीचर ट्विटर में भी मिलेगा.

एलन मस्क ट्विटर, जिसे अब एक्स के नाम से जाना जाता है, उसे 'द एवरीथिंग ऐप' बनाना चाहते हैं. मस्क एक ऐप के जरिए लोगों को एंटरटेनमेंट, न्यूज, मैसेजिंग, पेमेंट आदि की सुविधा देना चाहते हैं. इस दिशा में वे और उनकी कंपनी लंबे समय से काम कर रही है. इस सपने को सच करने के लिए मस्क समय-समय पर ऐप में नए-नए फीचर्स जोड़ रहे हैं. इस बीच कंपनी ने एक और नया फीचर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए जारी किया है. फिलहाल ये फीचर iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. उम्मीद है कि कंपनी इसे जल्द इन यूजर्स के लिए भी लाइव करेगी.

वॉट्सऐप-इंस्टाग्राम वाला ये फीचर अब एक्स में भी 

मस्क की कंपनी एक्स ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ऑडियो और वीडियो कॉल फीचर लाइव कर दिया है. इस बात की जानकारी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे एक्स इंजीनियरों में से एक ने ट्विटर पर शेयर की है. कुछ इंडियन यूजर्स ने भी इस बारे में एक्स पर पोस्ट किया है. इस फीचर की मदद से अब आप अपनों या अपने फॉलोअर्स के साथ फेस टू फेस वीडियो कॉल के माध्यम से कनेक्ट हो सकते हैं. जिस तरह वॉट्सऐप-इंस्टाग्राम में वीडियो कॉल का फीचर काम करता है, ठीक इसी तरह ये फीचर एक्स में भी काम करेगा. यानि इसे चलाना एकदम आसान है. 

सिर्फ प्रीमियम यूजर्स ले पाएंगे मौज 

नए ऑडियो-वीडियो फीचर का लाभ केवल एक्स प्रीमियम यूजर्स ले पाएंगे. फ्री यूजर्स को ये ऑप्शन नहीं मिलेगा. कंपनी पहले भी कई फीचर्स प्रीमियम यूजर्स तक सीमित रख चुकी है. फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं है कि ये फीचर क्या सभी पेड यूजर्स को मिलेगा या सिर्फ प्रीमियम और प्रीमियम प्लस यूजर्स के लिए सीमित है. 

ऐसे करें ऑन 

वीडियो और ऑडियो कॉल के ऑप्शन को ऑन करने के लिए आपको सेटिंग में जाकर प्राइवेसी एंड सेफ्टी के ऑप्शन में आना है और यहां डायरेक्ट मैसेज पर क्लिक कर ऑडियो और वीडियो कॉल के ऑप्शन को ऑन करना है. ऐसा करते ही आपको चैट्स में ये ऑप्शन नजर आने लगेगा.

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy XCover 7 के स्पेक्स का चला पता, रफ एंड टफ फोन में 50MP का मिलेगा कैमरा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

e-Mitra WhatsApp Service: सारी सुविधाएं एक क्लिक पर, इस राज्य में अब व्हाट्सएप ही आपका ई-मित्र
सारी सुविधाएं एक क्लिक पर, इस राज्य में अब व्हाट्सएप ही आपका ई-मित्र
UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, आम लोगों के लिए बड़ी राहत
UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, आम लोगों के लिए बड़ी राहत
ये AI कंपनी दिमाग पढ़ने के बदले देगी पैसे! जानिए क्या है पूरा मामला
ये AI कंपनी दिमाग पढ़ने के बदले देगी पैसे! जानिए क्या है पूरा मामला
Jio का OTT धमाका! नए प्लान में मिलेगा डबल फायदा, जानें क्या है खास
Jio का OTT धमाका! नए प्लान में मिलेगा डबल फायदा, जानें क्या है खास

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget