एक्सप्लोरर

Online Scam से बचना होगा आसान, WhatsApp ऐसे करेगी मदद, सरकार से मिलाया हाथ

लगातार बढ़ते ऑनलाइन स्कैम के मामले लोगों के साथ-साथ सरकार के लिए भी सिरदर्दी बने हुए हैं. इन्हें रोकने के लिए दूरसंचार विभाग और WhatsApp ने साझेदारी की है.

लगातार बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और स्पैम लोगों के साथ-साथ सरकार के लिए भी सिरदर्दी बने हुए हैं. ऑनलाइन फ्रॉड में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. इन पर लगाम लगाने के लिए सरकार के दूरसंचार विभाग ने WhatsApp से हाथ मिलाया है. दोनों मिलकर ऑनलाइन फ्रॉड और स्पैम रोकने के लिए एक कैंपेन लॉन्च करेंगे. इसके तहत लोगों को फ्रॉड वाले मैसेज की पहचान और उन्हें रिपोर्ट करने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा. 

साइबर क्राइम रोकने में मिलेगी मदद

आधिकारिक बयान के अनुसार, दूरसंचार विभाग ने WhatsApp के साथ साझेदारी की है. इसके तहत मेटा के सिक्योरिटी इनीशिएटिव 'स्टे सेफ फ्रॉम स्कैम्स' का दायरा बढ़ाया जाएगा. इससे साइबर क्राइम रोकने में मदद मिलेगी. इस साझेदारी के तहत WhatsApp सरकार के डिजिटल इंटेलीजेंस प्लेटफॉर्म से डेटा लेगी. यह प्लेटफॉर्म बैंकों और सरकारी एजेंसियों समेत 550 शेयरधारकों के साथ रियल-टाइम इंटेलीजेंस शेयर करता है. इसकी मदद से टेलीकॉम रिसोर्सेस के दुरुपयोग का आसानी से पता लगाया जा सकता है.

WhatsApp के जरिए भी होते हैं कई साइबर क्राइम

भारत में बीते कुछ समय से साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ी है. इससे डेटा चोरी के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है. साइबर अपराधी डिजिटल अरेस्ट जैसे स्कैम का भी सहारा ले रहे हैं, जहां वो WhatsApp ऑडियो और वीडियो कॉल के जरिए लोगों से पैसा ऐंठ रहे हैं. अब दूरसंचार विभाग और WhatsApp की साझेदारी होने के बाद ऐसे अपराधों पर अंकुश लगने की उम्मीद है.

साइबर क्राइम से कैसे बचें?

  • सोशल मीडिया पर लुभावने विज्ञापनों, ऑफर और वादों के चक्कर में न फंसे
  • किसी भी अनजान व्यक्ति की तरफ से आए मैसेज या ईमेल आदि में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें.
  • किसी भी संदिग्ध या अनजान व्यक्ति के साथ अपनी संवेदनशील जानकारी शेयर न करें.
  • हमेशा मजबूत पासवर्ड और मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें.
  • साइबर क्राइम का शिकार होने की स्थिति में तुरंत कानूनी एजेंसियों से संपर्क करें. शुरुआती कुछ मिनटों में शिकायत देने से नुकसान कम किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

कैसे बना था Taj Mahal, कितनी लगी थी मेहनत? AI ने दिखाया अनोखा नजारा, हैरान कर देगा Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget