एक्सप्लोरर

WhatsApp: दूसरों से छिपाना चाहते हैं अपनी सीक्रेट चैट्स तो ऑन कर लीजिए ये सेटिंग, बिना कोड डाले नहीं होगा कोई काम  

WhatsApp: वॉट्सऐप पर अगर आपकी कोई सीक्रेट चैट है तो कंपनी इसे आपको हाइड और लॉक करने का ऑप्शन देती है. अगर आपको नहीं पता कि ये कैसे होता है तो नीचे लेख को पूरा पढिये.

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी वॉट्सऐप ने कुछ समय पहले ऐप में 'चैट लॉक' फीचर यूजर्स को दिया है. इस फीचर की मदद से आप अपनी सीक्रेट चैट्स को पासवर्ड से लॉक कर सकते हैं. हालांकि लॉक करने के बाद भी इसमें एक समस्या ये थी कि चैट लॉक होने के बाद एक फोल्डर चैट लिस्ट के टॉप में नजर आता था जिसमें लॉक्ड चैट्स लिखा रहता था. इससे कोई भी ये जान सकता था कि आपने कुछ चैट्स लॉक की हैं. इस परेशानी को खत्म करने के लिए वॉट्सऐप ने कुछ समय बाद एक और नया फीचर 'हाइड लॉक फोल्डर' का दिया. आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं कि आप कैसे वाट्सएप पर अपनी सीक्रेट चैट्स को लॉक करने के साथ-साथ हाइड कर सकते हैं और एक कोड के माध्यम से इसे सर्च बर पर एक्सेस कर सकते हैं.

ऐसे कीजिए किसी भी वॉट्सऐप चैट को लॉक

वॉट्सऐप चैट को लॉक करने के लिए सबसे पहले आप ऐप में जाएं और जिस भी व्यक्ति ही चैट को आप लॉक करना चाहते हैं उसकी प्रोफाइल पर जाएं या देर तक उसके नाम पर क्लिक करें. प्रोफाइल के अंदर जाने पर आपको चैट लॉक का ऑप्शन मिल जाएगा. इसे ऑन करते ही फिंगरप्रिंट लॉक द्वारा आपकी ये चैट लॉक हो जाएगी और एक अलग फोल्डर में चले जाएगी.

एक बार चैट लॉक होने के बाद जब आप 'लॉक्ड फोल्डर' में जाएंगे तो यहां टॉप राइट कॉर्नर पर आपको तीन डॉट दिखेंगे. इस पर क्लिक करें और यहां आपको हायड लॉक्ड चैट का ऑप्शन मिलेगा. इस पर क्लिक करने के बाद आपको एक पासवर्ड दर्ज करना होगा जो आपके लॉक स्क्रीन पासवर्ड से अलग होना चाहिए ताकि प्राइवेसी बनी रहे. पासवर्ड सेट करने के बाद आपकी लॉक्ड चैट्स गायब हो जाएंगी.

कैसे दिखेंगी फिर गायब चैट्स?  

लॉक्ड चैट्स को एक्सेस करने के लिए आपको ऐप की सर्च बार में आपके द्वारा सेट किए गए पासवर्ड को दर्ज करना होगा. जैसे ही आप पासवर्ड डालेंगे तो फौरन लॉक्ड चैट का फोल्डर आपको नजर आने लगेगा. इस फीचर की मदद से केवल आप ही अपनी चैट्स को देख पाएंगे और आपकी प्राइवेसी बनी रहेगी. 

ध्यान दें, आप चैट्स को हाइड करने के दौरान डाल रहे पासवर्ड में इमोजी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Nothing Phone 2a का कैसा होगा डिजाइन और कैमरा सेटअप? कीमत क्या रहेगी, सब कुछ यहां जानिए   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Big Billion Days Sale पर बंपर डिस्काउंट, मोबाइल से लेकर लैपटॉप तक कितनी छूट?
Big Billion Days Sale पर बंपर डिस्काउंट, मोबाइल से लेकर लैपटॉप तक कितनी छूट?
Android फोन में चलेगी Apple Watch! ये ऐप बदल देगी iPhone की जरूरत
Android फोन में चलेगी Apple Watch! ये ऐप बदल देगी iPhone की जरूरत
सरकार ने बदल दिए मोबाइल रिचार्ज के नियम! Jio, Airtel और Vi यूजर्स पर क्या होगा असर?
सरकार ने बदल दिए मोबाइल रिचार्ज के नियम! Jio, Airtel और Vi यूजर्स पर क्या होगा असर?
AI की मदद से मिली नई Gene Editing System, CRISPR से क्या है कनेक्शन?
AI की मदद से मिली नई Gene Editing System, CRISPR से क्या है कनेक्शन?

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या फायदा? पोस्टर्स में सिगरेट पीते विक्की, रणबीर-रणवीर पर भड़के डायरेक्टर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या? पोस्टर्स में सिगरेट पीते एक्टर्स पर भड़के फिल्म मेकर
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
Wooden Table Cleaning: क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
Embed widget