एक्सप्लोरर

5000mah बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया Vivo Y50, जानें कीमत और फीचर्स

बड़ी बैटरी और लेटेस्ट फीचर्स के साथ Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन Y50 को लॉन्च कर दिया है, लेकिन भारत में इसके आने में अभी वक़्त लग सकता है

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने शुक्रवार को अपनी Y सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Vivo Y50 को चीन में लॉन्च कर दिया है. इस फोन में ज्यादा स्टोरेज के साथ हैवी बैटरी शामिल की गई है. यह मिड रेंज सेगमेंट का स्मार्टफोन है जोकि कई लेटेस्ट फीचर्स से लैस है.

कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो नए Vivo Y50 को 1,698 चीनी युआन (करीब 18286 रुपये ) में लॉन्च किया गया है. इसमें सिर्फ एक ही वेरिएंट उतारा गया है. फोन में ग्लेशियर ब्लू, सिल्वर और ऑब्सिडियन ब्लैक समेत तीन कलर्स मिलते हैं. इस फोन की बिक्री 26 अप्रैल से शुरू होगी. चीन के अलावा अन्य देशों में इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.

फीचर्स

Vivo Y50 में 6.53 इंच फुल HD+ डिस्प्ले लगा है जिसका रेजॉलूशन (2340×1080) पिक्सल है, और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.7 फीसदी है. परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है.इस  फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की सुविधा मिलती है, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. पावर के लिए फोन में 5000mAh बैटरी दी है जोकि 18W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है.

डिजाइन और कैमरा

Vivo के Y50 का रियर पैनल ग्लॉसी ग्लास डिजाइन में है, इसके अलावा इसमें कर्व्ड मिरर डिजाइन देखा जा सकता है.फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमे 13 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल वाइड-ऐंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेप्थ ऑफ फील्ड सेंसर दिए गए हैं. इसके अलावा सेल्फी के लिए इसमें  पंच-होल डिस्प्ले है जिसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है.

यह भी पढ़ें 

Realme X50m 5G हुआ लॉन्च, 48MP कैमरा सेटअप और 120Hz डिस्प्ले हैं खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
Gemini Free Student Plan: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget