एक्सप्लोरर

Realme X50m 5G हुआ लॉन्च, 48MP कैमरा सेटअप और 120Hz डिस्प्ले हैं खूबियां

Realme X50m की खूबियां इसका डिस्प्ले, प्रोसेसर और 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है. इतना ही नहीं इसके कई फीचर्स कंपनी के ही Realme X50 5G से मिलते जुलते हैं.

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने अपना नया 5G स्मार्टफोन X50m 5G को चीन में लॉन्च कर दिया है. इस फोन की खूबियां इसका डिस्प्ले, प्रोसेसर और 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है. इतना ही नहीं इसके कई फीचर्स कंपनी के ही Realme X50 5G से मिलते जुलते हैं. आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया है इसमें.

कीमत और वेरिएंट

चीन में नए Realme X50m की कीमत CNY 1,999 (लगभग 21,500 रुपये) रखी है, जोकि इसके बेस वेरिएंट 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज की है. इसके अलावा इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग 25,000 रुपये) रखी गई है. कंपनी इस फोन की बिक्री चीन के बाजार में 29 अप्रैल से शुरू करेगी. नया Realme X50m स्टारी ब्लू और गैलेक्सी वाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा.

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Realme X50m के रियर में चार कैमरे का सेटअप दिया गया है, जिसमें इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है. जबकि इसमें 8MP वाइड एंगल कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा और एक 2MP डेप्थ कैमरा भी दिया गया है.  इसके अलावा सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16MP+2MP के दो कैमरे दिए गए हैं.

स्पेसिफिकेशन्स

Realme X50m में परफॉरमेंस के लिए 7nm प्रोसेस बेस्ड 2.4GHz स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर दिया है, यह इंटीग्रेटेड 5G मॉडेम के साथ आता है. पावर के लिए इसमें 4,200mAh की बैटरी दी गई है, जोकि 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है. इस फोन में 6.57-इंच FHD+ 120Hz डिस्प्ले दिया गया है, जोकि 90.4 परसेंट स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ है. डिजाइन के मामले में यह कंपनी के ही Realme 6 से मिलता जुलता है.  भारत में इस फोन को कब तक लॉन्च किया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें 

WhatsApp के ये चार खास फीचर्स बदल सकते हैं आपके चैटिंग का अंदाज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget