एक्सप्लोरर

Vivo T3 Lite 5G की पहली सेल आज, कम कीमत में ऑफर्स के साथ मिलेगा एक धांसू कैमरा फोन

Vivo T3 Lite 5G First Sale: वीवो के इस नए फोन को आज पहली बार बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है. आइए हम आपको इस फोन पर मिलने वाले फर्स्ट सेल ऑफर और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं.

Vivo T3 Lite 5G को 4 जुलाई 2024 यानी आज पहली बार बिक्री के लिए पेश किया गया है. इस फोन की सेल दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली है. इस वीवो फोन की पहली सेल पर यूज़र्स को इंस्टैंट डिस्काउंट से लेकर कैशबैक तक सबकुछ मिलने वाला है. आइए हम आपको इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं.

वेरिएंट्स और ऑफर्स

Vivo T3 Lite 5G का पहला वेरिएंट 4GB+128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 10,499 रुपये है. इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6GB+128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 11,499 रुपये है. इस फोन पर 500 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 651 रुपये की मंथली ईएमआई का ऑफर भी दिया जा रहा है. 

डिस्प्ले और कैमरा सेटअप

इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.56 इंच का LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है. वहीं, इस फोन के पिछले हिस्से पर 50MP और 2MP का दो बैक कैमरे दिए गए हैं. इस फोन के कैमरा सेटअप में पोट्रेट, फोटो, पैनो, टाइम-लेप्स और स्लो-मो जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं.

प्रोसेसर और बैटरी

इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो Android 14 पर आधारित फनटच ओएस 14 ओएस के साथ आता है. इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.

इन सभी चीजों के अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, डुअल सिम स्लॉट, 5G, वाई-फाई, जीपीएस, एफएम, ओटीजी, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट समेत कई खास फीचर्स दिए गए हैं. यह फोन वजन में भी सिर्फ 185 ग्राम का ही है.

यह भी पढ़ें: नौकरी नहीं मिल रही तो कोई बात नहीं, अब ड्रोन उड़ाकर भी कमा सकेंगे लाखों रुपये! पढ़ें और जानें कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपने जो शराब खरीदी वो कहीं नकली तो नहीं? अब चुटकियों में लगेगा पता, यह ऐप करेगा आपकी पूरी मदद
आपने जो शराब खरीदी वो कहीं नकली तो नहीं? अब चुटकियों में लगेगा पता, यह ऐप करेगा आपकी पूरी मदद
Waze और Google Maps में क्या होता है अंतर? जानिए किस्मे मिलते हैं एडवांस फीचर्स
Waze और Google Maps में क्या होता है अंतर? जानिए किस्मे मिलते हैं एडवांस फीचर्स
जियो से 5 करोड़ यूजर कम होने के बावजूद एयरटेल की कमाई ज्यादा, क्या हैं कारण?
जियो से 5 करोड़ यूजर कम होने के बावजूद एयरटेल की कमाई ज्यादा, क्या हैं कारण?
सिर्फ एक रुपये में मिल रहा है JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम
सिर्फ एक रुपये में मिल रहा है JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget