एक्सप्लोरर

Twitter के CEO ने बदला नाम, अब एलन मस्क इस नाम से पहचाने जाएंगे !

Twitter CEO: ट्विटर के सीईओ एलन मस्क  ने अपना नाम बदलकर कुछ समय के लिए कुछ और रख दिया था. नाम बदलने के बाद लोग इसको लेकर अलग-अलग कयास लगाने लगे थे.

Elon musk changed his name: सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर और कंपनी के सीईओ एलन मस्क आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं. बीते दिन एलन मस्क इस बात के लिए लाइमलाइट में आ गए थे क्योंकि उन्होंने अपना नाम ट्विटर पर बदल दिया था. मस्क ने अपना नाम बदलकर "Harry Bōlz" कुछ देर के लिए रख दिया था. हैरानी की बात ये थी कि नाम बदलने के बावजूद भी उनका ब्लू टिक अकाउंट से नहीं हटा था. हालांकि अब मस्क ने खुद इस बारे में जानकारी दी है कि उनके अकाउंट से ब्लू चेकमार्क क्यों नहीं हटा था. 

बता दें, एलन मस्क दुनिया के एकमात्र ऐसे बिजनेसमैन हैं जिन्हें ट्विटर पर सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. उन्हें करीब 134.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. मस्क आए दिन ट्विटर पर meme या कुछ भी अटपटा पोस्ट करते रहते हैं जिससे वे लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकें. ऐसा ही कुछ एलन मस्क ने बीते दिन किया जहां उन्होंने अपना नाम मस्क से बदलकर "Harry Bōlz" कुछ देर के लिए रख दिया था. 

ये कोई नया प्रोजेक्ट या कोलैबोरेशन होगा... 

एलन मस्क के नाम बदलते ही ट्विटर पर लोग अलग-अलग कयास लगाने लग थे. कुछ लोगों ने कहा कि ये मस्क का नया प्रोजेक्ट हो सकता है या फिर वह किसी के साथ कोलैबोरेशन कर रहे हो. कुछ लोगों ने ये भी कहा कि ये एलन मस्क की ओर से किया जोक हो सकता है जो वे अक्सर प्लेटफार्म पर करते रहते हैं.

पहली बार नहीं किया है इस तरह का मजाक

ट्विटर के सीईओ कई बार ट्विटर पर इस तरह का मजाक कर चुके हैं. इससे पिछले हफ्ते मस्क ने ट्विटर का लोगो बदलकर एक डॉगी का लोगो रख दिया था. हालांकि बाद में उन्होंने पुराने लोगो को वापस प्लेटफार्म पर ला दिया था. पिछले साल अक्टूबर महीने में एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा था, तब से लेकर अब तक लगातार ये प्लेटफार्म सुर्खियों में है और दर्जनों से ज्यादा बदलाव इसमें किए जा चुके हैं.

इसलिए नहीं हटा मस्क का ब्लू टिक

एलन मस्क ने एक ट्वीट में इस बात की जानकारी शेयर की है कि जिन लोगों का अकाउंट किसी ऑर्गेनाइजेशन से एफिलिएटिड है और यदि वे अपना नाम बदलते हैं तो उनके अकाउंट से वेरिफिकेशन चैकमार्क नहीं हटेगा,. साथ ही ये प्लेटफार्म पर धोखाधड़ी होने से भी बचाएगा. इसी कारण से मस्क का ब्लू चेकमार्क कल प्लेटफार्म से नहीं हटा था क्योकि उनका अकाउंट कंपनी के साथ एफिलिएटेड है. 

यह भी पढ़े

Airtel ने TRAI को लिखा- डिजिटल ऐप्स के लिए बने कानून, जियो खत्म करना चाहता है DTH का कारोबार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget