एक्सप्लोरर

TRAI ने स्पैम कॉल्स पर कसा शिकंजा, अगस्त के मुकाबले अक्टूबर महीने में आईं बस इतनी शिकायतें

स्पैम कॉल और एसएमएस के खिलाफ शिकायतें अगस्त में 1.97 लाख से घटकर अक्टूबर में 1.51 लाख हो गई हैं. सरकार ने इसकी जानकारी दी. ट्राई ने 1 नवंबर से सभी मैसेजों को ट्रेस करने के लिए निर्देश जारी किए हैं.

Spam Calls: अक्टूबर में स्पैम कॉल और एसएमएस के खिलाफ शिकायतों में अगस्त के मुकाबले 20 प्रतिशत की कमी आई है. सरकार ने इसकी जानकारी दी है.  टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के मुताबिक, अक्टूबर में स्पैम कॉल और एसएमएस के खिलाफ शिकायतों की संख्या 1.51 लाख रही है.  सितंबर में यह आंकड़ा 1.63 लाख था. यह अगस्त के मुकाबले 13 प्रतिशत कम था.

टेलीकॉम रेगुलेटर ने 13 अगस्त को निर्देश जारी करते हुए कहा था कि यदि कोई भी संस्था नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रमोशनल वॉयस कॉल करती पाई गई तो उसे सख्त परिणाम भुगतने होंगे. इसमें सभी टेलीकॉम सर्विसेज का विच्छेदन, दो वर्ष तक के लिए ब्लैक लिस्ट में डालना और ब्लैक लिस्ट में डाले जाने की अवधि के दौरान नए संसाधनों के आवंटन पर प्रतिबंध शामिल है.

ट्राई ने जारी किए दिशानिर्देश

टेलीकॉम रेगुलेटर के सख्त निर्देश के बाद, ट्राई ने 20 अगस्त को निर्देश जारी कर अनिवार्य किया कि 1 नवंबर से प्रेषकों/प्रमुख संस्थाओं से प्राप्तकर्ताओं तक सभी मैसेज ट्रेसेबल हो. सभी टेलीकॉम कंपनियों ने इसके लिए टेक्निकल सॉल्यूशंस को लागू किया है. ट्राई ने कहा कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, 13,000 से अधिक प्रमुख संस्थाओं (पीई) ने पहले ही संबंधित एक्सेस प्रोवाइडर्स के साथ अपनी चेन पंजीकृत कर ली हैं , जिससे आगे का पंजीकरण तीव्र गति से जारी है.

एक्सेस प्रोवाइडर्स की ओर से उन सभी प्रमुख संस्थाओं और पंजीकृत टेलीमार्केटर (आरटीएम) को वार्निंग नोटिस भेज दिया गया है, जिन्होंने जरूरी बदलावों को लागू नहीं किया है. ट्राई ने आगे कहा कि सभी प्रमुख संस्थाओं और टेलीमार्केटर्स (टीएम) को सलाह दी जाती है कि वे प्राथमिकता के आधार पर चेन की घोषणा पूरी करें क्योंकि कोई भी संदेश जो परिभाषित टेलीमार्केटर चेन का पालन करने में विफल रहता है, उसे अस्वीकार कर दिया जाएगा.

पिछले महीने सरकार ने भारतीय फोन नंबरों पर आने वाली अंतरराष्ट्रीय कॉल की पहचान करने और उन्हें ब्लॉक करने के लिए एक नई स्पैम-ट्रैकिंग प्रणाली की भी घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें-

AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo का बजट फ्रेंडली 5G Smartphone, जानें फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget