एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के खिलाफ Tik Tok ने दायर की याचिका, बैन करने के दिए थे ऑर्डर

डोनाल्ड ट्रंप के टिक टॉक पर बैन लगाने के आदेश के खिलाफ कंपनी ने कोर्ट में याचिका दायर कर दी है. इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हितों के हवाला देते हुए दोनों टिक टॉक को बैन करने का फैसला किया था.

शॉर्ट वीडियो ऐप टिक टॉक का कहना है कि उसने अदालत में एक याचिका दायर की है जिसमें ट्रंप प्रशासन के आदेश को गुरुवार को प्रभावी करने के लिए चुनौती दी गई है. इससे पहले पेन्सिलवेनिया में एक संघीय जज ने सरकार के उन प्रतिबंधों को रोक दिया था, जो 12 नवंबर से प्रभावी रूप से इस एप को बंद कर देते. यह आदेश उस केस के बाद आया है जो टिकटॉक बनाने वालों ने इस प्रतिबंध के खिलाफ लगाया था.

जज ने दिया ये आदेश जज ने अपने आदेश में लिखा था, टिकटॉक पर बनाए गए शॉर्ट वीडियो अभिव्यक्ति करने वाले और सूचनात्मक हैं और न्यूज वायर फीड से जुड़ी अभिव्यक्ति इंटरनेशनल इमरजेंसी इकनॉमिक्स पावर एक्ट के तहत आती हैं. वहीं टिकटॉक के एक प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि समुदाय से मिले समर्थन के कारण हम काफी आगे बढ़े हैं, जिन्होंने अपने अभिव्यक्ति के अधिकारों की रक्षा करने, अपने करियर के लिए और छोटे व्यवसायों का समर्थन करने के लिए विशेष रूप से महामारी के दौरान काम किया है.

'लगातार सुविधा देने के लिए हैं प्रतिबद्ध' उन्होंने आगे कहा कि हम अपने प्लेटफॉर्म और कानूनी विकल्पों के जरिए अपनी रचनात्मक कम्युनिटी की आवाज को समर्थन देते हैं और उन्हें लगातार यह सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसी बीच यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के जज कार्ल निकोलस ने ट्रंप प्रशासन के टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के प्रतिबंध पर रोक लगा दी थी.

ट्रंप ने टिक टॉक बैन के दिए थे आदेश इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हितों के हवाला देते हुए दोनों टिक टॉक को बैन करने का फैसला किया था. ट्रंप ने कहा था कि इन ऐप्स के जरिए यूजर से बड़ी तादाद में जानकारी ली जा रही है और ये जोखिम वास्तविक हैं. इस डेटा को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से एक्सेस किया जा सकता है.

अमेरिका में टिक टॉक के हैं दस करोड़ यूजर्स खबरों के मुताबिक इस कार्रवाई से ट्रंप ने कहा कि उन्होंने टिक-टॉक के बारे में फैसला करने के लिए वॉलमार्ट और ओरेकल प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की है. टिक-टॉक चीनी कंपनी बाइटडांस का ऐप है. बता दें अमेरिका में टिक-टॉक के लगभग करीब दस करोड़ यूजर हैं.

ये भी पढ़ें

कैसे होते हैं ऑनलाइन डेटा लीक? यूजर्स को डेटा लीक से हो सकता है ये नुकसान गूगल प्ले ने ओपन की यूजर्स च्वाइस अवार्ड्स 2020 के लिए वोटिंग, गेम्स, ऐप्स और भी हैं कई कैटेगरी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूजर्स को सब कुछ फ्री देने के बाद कैसे VPN Apps करते हैं कमाई? जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
यूजर्स को सब कुछ फ्री देने के बाद कैसे VPN Apps करते हैं कमाई? जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
LinkedIn पर AI का कब्जा! 10 में 4 लॉन्ग पोस्ट इंसानों ने नहीं लिखे, स्टडी में दावा
LinkedIn पर AI का कब्जा! 10 में 4 लॉन्ग पोस्ट इंसानों ने नहीं लिखे, स्टडी में दावा
घर के लिए कौन सा Smart Speaker खरीदना चाहिए? जानिए Echo Dot और Google Nest में क्या है अंतर
घर के लिए कौन सा Smart Speaker खरीदना चाहिए? जानिए Echo Dot और Google Nest में क्या है अंतर
क्या एक साथ यूज किए जा सकते हैं अलग-अलग कंपनियों के सोलर पैनल? यहां जानें सारी जरूरी बातें
क्या एक साथ यूज किए जा सकते हैं अलग-अलग कंपनियों के सोलर पैनल? यहां जानें सारी जरूरी बातें

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget