एक्सप्लोरर

आपके फोन में नहीं होने चाहिए ये 5 एप्स, इनके जरिए हो सकती है हैकिंग

इंटरनेट यूजर्स के साथ कस्टमर केयर स्कैम्स की संख्या तेजी से बढ़ी है. ऑनलाइन ठग यूजर को कुछ ऐसे एप डाउनलोड करने के लिए कहते हैं जिनके जरिए फोन को हैक किया जा सकता है.

आपने किसी कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर कभी न कभी सर्च किया होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करने के चलते आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है. जी हां हाल के दिनों में इंटरनेट यूजर्स के साथ कस्टमर केयर स्कैम्स की तादाद तेजी से बढ़ी है. सबसे पहले हम आपको यह बताते हैं कि ये कस्टमर केयर स्कैम है क्या चीज?

हमें जब किसी कंपनी के कस्टमर केयर नंबर की जरुरत होती है तो हम गूगल पर सर्च करते हैं. गूगल पर जब नंबर मिल जाता है कि तो हम उसे डायल कर उनका इस्तेमाल करते हैं.

आप को जानकर हैरानी हो सकती है कि कई बार ये कस्टमर केयर नंबर असली कस्टमर केयर नंबर नहीं होते हैं बल्कि इन्हें धोखेबाज ने दर्ज किया होता है जिसका मकसद धोखाधड़ी होता है.

ये ठग यूजर पर दवाब डालते हैं कि वे एंड्रॉइड स्मार्टफोन में रिमोट डेस्कटॉप ऐप्स डाउनलोड करें. अगर यूजर ऐसा करता है तो उसके फोन का पूरा एक्सेस ले लिया जाता है या फिर यूजर के बैंक अकाउंट से पैसा चोरी कर लिया जाता है. ये ठग यूजर्स के फोन की स्क्रीन को रिकॉर्ड करते हैं और OTP समेत यूपीआई लॉगइन डिटेल्स चुरा लेते हैं.

बता दें कि रिमोट डेस्कटॉप ऐप्स मालवेयर नहीं होती हैं. यूजर अगर इनका इस्तेमाल करना सीख ले तो उसे कोई दिक्कत नहीं होगी. इस बात का ध्यान रखें कि कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव आपको कभी-भी कोई रिमोट एप डाउनलोड करने नहीं कहेगा. धोखाधड़ी से बचने के लिए आप कोई भी रिमोट एप डाउनलोड न करें.

हम कुछ ऐप्स की जानकारी दे रहे हैं जिनके जरिए आपकी जासूसी कर आपके अकाउंट से पैसे चुराए जा सकते हैं और आपकी जानकारियां भी चुराई जा सकती हैं.

TeamViewer QuickSupport:  आईटी मैनजर इसका इस्तेमाल कंप्यूटर या फोन को कंट्रोल करने के लिए करते हैं. इस एप को आप तभी डाउनलोड करें जब आप इसका इस्तेमाल अच्छे से करना जानते हों.

Microsoft Remote desktop: यह एप भी बहुत काम का है और यूजर्स को पीसी या वर्चुअल ऐप्स को रिमोटली कनेक्ट करने की अनुमति देती है. हैकर्स भी इसका बहुत इस्तेमाल करते हैं. इसका इस्तेमाल तभी करें जब इसके बारे में पूरी जानकारी रखते हों.

AnyDesk Remote Control: यह बिजनेस यूजर्स इस्तेमाल करते हैं. इसके जरिए भी डेस्कटॉप को रिमोटली एक्सेस किया जाता है. ऑनलाइन ठग इसका भी इस्तेमाल यूजर की जानकारी हासिल करने के लिए करते हैं. इसे भी तभी डाउनलोड करें जब इसके बारे में पूरी जानकारी जुटा लें.

AirDroid: यह एंड्रॉइड फोन्स में इस्तेमाल किया जाता है. यह भी एक रिमोट एक्सेस एप है. बिना जानकारी के इसे न तो इस्तेमाल करें और न डाउनलोड

AirMirror: यह पीसी के जरिए आपको अपने फोन को एक्सेस करने की सुविधा देता है. बिना जानकारी के इसे न तो इस्तेमाल करें और न डाउनलोड.

यह भी पढ़ें:

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान की डेब्यू फिल्म 'कोबरा' का टीजर यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल, देखें वीडियो

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ते Earbuds ढूंढ रहे हैं, BoAt के ये 3 ऑप्शन देख लें
सस्ते Earbuds ढूंढ रहे हैं, BoAt के ये 3 ऑप्शन देख लें
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget