एक्सप्लोरर

भारत में WhatsApp का विकल्प बन सकते हैं ये 5 एप्लिकेशन, जान लीजिए इनके फीचर्स

अगले महीने से व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी लागू हो जाएगी. इसको हर यूजर्स को स्वीकार करना अनिवार्य होगा. अगर वे ऐसा नहीं करते, तो उन्हें अपना अकाउंट डिलीट करना होगा.

नई दिल्लीः व्हाट्सएप दुनिया में सबसे ज्यादा पॉप्युलर एप माना जाता है. भारत में भी करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. हाल ही में व्हाट्सएप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया है, जिसको लेकर दुनियाभर में बहस छिड़ गई है. व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी अगले महीने से लागू हो जाएगी. अगर आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको इस पॉलिसी को स्वीकार करना होगा. अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपको अपना अकाउंट डिलीट करना होगा. व्हाट्सएप के इस कदम से यूजर्स काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं. आज आपको व्हाट्सएप की नई पॉलिसी के अलावा इसके विकल्पों के बारे में बताएंगे.

 क्या है नई प्राइवेसी पॉलिसी

व्हाट्सएप ने नई प्राइवेसी पॉलिसी को फरवरी 2021 से लागू करने का फैसला किया है. इस पॉलिसी के तहत व्हाट्सएप यूजर्स का डेटा कंपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम समेत कई एप के साथ शेयर करेगी. अगर आसान भाषा में कहें तो अब यूजर्स का डाटा कंपनी अन्य एप के साथ साझा करेगी. खास बात यह है कि इस पॉलिसी को एक्सेप्ट करने वाले ही अगले महीने से व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर पाएंगे. यूजर्स  अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंतित हो रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि कंपनी की ये पॉलिसी उनके प्राइवेसी के खिलाफ है. ऐसे में अब वे व्हाट्एप के विकल्प तलाश रहे हैं.

भारत में ये एप हो सकते हैं व्हाट्सएप के विकल्प

Telegram Messenger

टेलीग्राम मैसेंजर इस वक्त व्हाट्सएप के सबसे बेहतरीन विकल्प के रूप में उभर रहा है. टेलीग्राम एप में व्हाट्एप जैसे कई फीचर्स उपलब्ध हैं, जिनका यूजर्स आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन, सेल्फ-डिस्ट्रक्टिंग मैसेज, सीक्रेट चैट जैसे फीचर्स के अलावा 1.5 जीबी तक की फाइल शेयर करने की क्षमता है. यह एंड्रॉइड और विंडो दोनों पर काम करता है.

Signal Private Messenger

व्हाट्सएप मैसेंजर और फेसबुक मैसेंजर में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन तकनीक को संचालित करने वाली संस्था सिग्नल फाउंडेशन ने सिग्नल प्राइवेट मैसेंजर नाम से अपना खुद का मैसेजिंग ऐप पेश किया है. यह एप सिक्योरिटी के लिहाज से काफी मजबूत है. इसमें सेल्फ-डिस्ट्रक्टिंग मैसेज फीचर के अलावा कई बेहतरीन फीचर्स हैं. यह एंड्रॉयड व आईओएस दोनों पर काम करता है.

Discord

व्हाट्सएप के विकल्प के रूप में डिस्कोर्ड भी काफी लोकप्रिय हो रहा है. इस एप में आप मैसेज, इमोजी, जीआईएफ, पिक्चर और यहां तक कि दस्तावेज भेज सकते हैं. प्राइवेसी की बात करें, तो आप डिस्कोर्ड के पर्सनल मैसेज फैसिलिटी का उपयोग कर सकते हैं. इसमें आप अपनी स्क्रीन साझा करने के बाद वॉयस कॉल, वीडियो कॉल कर सकते हैं. यह एंड्रॉयड व आईओएस दोनों पर काम करता है.

Kik

किक उन उपयोगकर्ताओं के लिए एक बेहतरीन मैसेजिंग ऐप है जो मैसेजिंग एप्लिकेशन को संचालित करने के लिए अपने नंबर का उपयोग नहीं करना चाहते हैं. व्हाट्सएप जैसी चैट सेवाओं के लिए उपयोगकर्ताओं को अपने नंबर का उपयोग करने की आवश्यकता होती है. किक एक शानदार सर्विस है क्योंकि इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको केवल अपनी ईमेल आईडी का उपयोग करना होगा. किक आपके लिए कई अनोखे फीचर्स पेश करता है.

इसे भी पढ़ेंः Redmi Note 9T 5G स्मार्टफोन लॉन्च, मिड रेंज के 5G स्मार्टफोन से होगा मुकाबला

फोटो और बैटरी सेव करने के एक्स्ट्रा फीचर्स, क्या आप जानते हैं इनके बारे में...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget