एक्सप्लोरर

Watch: ढलान में उतरना सीख रहा है टेस्ला का रोबोट, वीडियो देखकर लोग हैरान

टेस्ला के ऑप्टिमस रोबोट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ढलान चढ़ना सीख रहा है. इसके शुरुआती प्रयास लड़खड़ाते हुए हैं, लेकिन बाद में वह आसानी से उतरता है.

Tesla Robot Optimus Video: आज के दौर में टेक्नोलॉजी में लगातार सुधार होते आ रहे हैं. कुछ समय पहले तक असंभव से लगने वाले काम आज टेक्नोलॉजी के विकास के कारण तेजी से हो रहे हैं. ऐसा ही एक सुधार रोबोटिक्स के क्षेत्र में आया है. हाल ही में टेस्ला के ऑप्टिमस रोबोट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ढलान में उतरना सीख रहा है. इस वीडियो को देखकर रोबोटिक्स के क्षेत्र में आए बदलाव को समझा जा सकता है. यह वीडियो अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी टेस्ला मोटर्स के आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया गया है.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में दिख रहा है कि पहले प्रयास में ढलान में उतरते हुए रोबोट लड़खड़ा जाता है और वह गिरते-गिरते बचता है. अगले प्रयास में वह थोड़ा लड़खड़ाता है, लेकिन आसानी से उतर जाता है. उससे अगले प्रयास में वह आसानी से नीचे आ जाता है. आगे वीडियो में दिखाया गया है कि रोबोट बिना किसी खास परेशानी के चढ़ाई पर चढ़ रहा है.
टेस्ला मोटर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'इंसान की तरह चलने के लिए आपको पहले इंसान की तरह लड़खड़ाना सीखना होगा.'

वीडियो पर लोग दे रहे अलग-अलग रिएक्शन

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tesla (@teslamotors)

ऑप्टिमस रोबोट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अकेले इंस्टाग्राम पर ही अब तक इसे करीब 60 लाख बार देखा जा चुका है और इसे करीब 2.3 लाख लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो के कमेंट में कुछ लोग रोबोट का मजाक बना रहे हैं तो कुछ इसे भविष्य की गंभीर चीज के तौर पर देख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि एक दिन आएगा, जब यह मजाक नहीं रहेगा, वहीं दूसरे ने लिखा कि रोबोट का काम इंसानो की तरह दिखना और काम करना नहीं है. उनका उद्देश्य केवल और केवल काम करना होगा. 

ये भी पढ़ें-
सावधान! ये Gadget आपको पहुंचा सकता है जेल, पास रखा या यूज किया तो खैर नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget