एक्सप्लोरर

आंखों से इतनी दूर होनी चाहिए Smartphone की स्क्रीन, नहीं तो होगा नुकसान, जानें डिटेल्स

Tech News: स्मार्टफोन के स्क्रीन की आंखों से दूरी करीब 16 से 24 इंच तक होनी चाहिए. इस दूरी पर स्क्रीन को रखने से आंखों पर तनाव नहीं होता है. साथ ही आंखें स्वस्थ रहती हैं.

Smartphone Screen Distance from Eyes: आजकल ज्यादातर लोगों के हाथ में स्मार्टफोन है. अब स्मार्टफोन के बिना लोगों के कई काम रुक जाते हैं. यह लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. लेकिन इसी में हम कई बार अपने शरीर का ध्यान रखना भूल जाते हैं. दरअसल, स्मार्टफोन के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों पर असर पड़ता है. कई बार लोगों की आंखें उम्र से पहले ही कमजोर होने लगती है.

इसीलिए सलाह दी जाती है कि स्मार्टफोन को आंखें से कुछ दूरी पर रखना चाहिए. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर आंखों से कितनी दूरी पर स्मार्टफोन की स्क्रीन रखनी चाहिए.

कितनी दूर होना चाहिए स्मार्टफोन का डिस्प्ले

आपको बता दें कि स्मार्टफोन के स्क्रीन की आंखों से दूरी करीब 16 से 24 इंच तक होनी चाहिए. इस दूरी पर स्क्रीन को रखने से आंखों पर तनाव नहीं होता है. साथ ही आंखें स्वस्थ रहती हैं. साथ ही स्मार्टफोन के स्क्रीन की ब्राइटनेस और कंट्रास्ट लेवल को भी ठीक लेवल पर रखना चाहिए.

क्या कहता है नियम?

दरअसल, स्मार्टफोन या किसी भी डिवाइस के स्क्रीन को यूज करते समय एक नियम होता है. इस नियम को फॉलो करने से आंखों को आराम मिलता है. इस नियम को 20-20-20 कहते हैं. यह एक बेहद ही असरदार नियम माना जाता है. इस नियम को फॉलो करके आपकी आंखें सेहतमंद रहती हैं. इस नियम के तहत, लोगों को हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी वस्तु या चीज को देखने की सलाह दी जाती है. इससे आपकी आंखों में तनाव कम होता और आंखें सेहतमंद रहती हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब हम किसी भी छोटी चीज को लगातर देखते रहते हैं जैसे की स्मार्टफोन की स्क्रीन को तो इससे हमारी आंखों में तनाव आ जाता है. साथ ही इससे आखों में सूखापन और जलन के साथ धुंधलापन होना लगता है. अब 20-20-20 नियम से आपकी आंखों की मांसपेशियों को काफी आराम मिल जाता है. साथ ही इन्हें रिलेक्स होने का भी समय मिल जाता है जिससे आपकी आंखें सेहतमंद रहती हैं.

यह भी पढ़ें:

OnePlus Open Apex Edition: 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आया OnePlus Open का नया एडिशन, कमाल के हैं फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसी महीने रिटायर हो रहे हैं Father Of Internet, जानिए Vinton Cerf ने कैसे शुरू किया था इंटरनेट?
इसी महीने रिटायर हो रहे हैं Father Of Internet, जानिए Vinton Cerf ने कैसे शुरू किया था इंटरनेट?
फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना, ऐप्पल को भी लग सकता है झटका
फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना, ऐप्पल को भी लग सकता है झटका
बड़े पैनल लगाने के लिए छत पर नहीं है जगह? 1 kW का सोलर सिस्टम आएगा खूब काम
बड़े पैनल लगाने के लिए छत पर नहीं है जगह? 1 kW का सोलर सिस्टम आएगा खूब काम
WhatsApp Usernames फीचर को लेकर क्या चिंताएं, जिनके कारण सरकार को भेजना पड़ा नोटिस? जानें
WhatsApp Usernames फीचर को लेकर क्या चिंताएं, जिनके कारण सरकार को भेजना पड़ा नोटिस? जानें

वीडियोज

Siya Goyal का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट? कोर्ट पहुंची Pune Police
WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi: 'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Over Height DJ Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget