एक्सप्लोरर

सैमसंग भारत में लॉन्च करेगा एक नया बजट स्मार्टफोन, कई फीचर्स हुए कंफर्म

Samsung Galaxy M15 5G: सैमसंग ने भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर ली है. यह एक बजट स्मार्टफोन होगा, लेकिन कई शानदार फीचर्स के साथ आएगा.

Samsung: सैमसंग ने हाल ही में Samsung Galaxy M15 5G को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था. अब कंपनी ने इस फोन को इंडिया में लॉन्च करने की पुष्टि भी कर दी है. यह एक बजट स्मार्टफोन हैं, जिसमें 90Hz की रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन के साथ मीडियाटेक चिपसेट और बड़ी बैटरी भी मिलती है, जिसके जरिए यूज़र्स को एक लंबी बैटरी बैकअप वाला फोन भी मिलता है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं.

सैमसंग का अपकमिंग स्मार्टफोन

सैमसंग ने अपने इस बजट स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को अमेज़न के जरिए कंफर्म किया है. कंपनी ने Samsung Galaxy M15 5G का एक प्रमोशनल पोस्टर अमेज़न पर रिलीज किया है. इससे इतना तो कंफर्म हो गया है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसकी बिक्री अमेज़न पर होगी.  

इस फोन की कीमत 15-20 हजार रुपये या उससे भी कम रेंज में हो सकती है. यह फोन इंडियन मार्केट में मौजूद रेडमी, रियलमी, पोको, इनफिनिक्स, टेक्नो, आइकू और मोटोरोला जैसी कंपनियों के फोन को टक्कर देगी. सैमसंग अपने इस अपकमिंग फोन को तीन कलर ऑप्शन - डार्क ब्लू, लाइट ब्लू और ग्रे कलर में लॉन्च कर सकती है.

सैमसंग ने अमेज़न पर रिलीज किए गए पोस्टर के जरिए कुछ स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि तो कर दी है. Samsung Galaxy M15 5G में कंपनी 6000mAh की एक बड़ी बैटरी देने वाली है. इसके अलावा फोन sAMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जो सेल्फी कैमरा के लिए वॉटर-ड्रॉप नॉच के साथ आएगा. इसके अलावा कंपनी ने अभी तक इस फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

ग्लोबल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर्स और पॉवर बटन्स हो सकते हैं. बहरहाल, इस फोन के ग्लोबल वेरिएंट की बात करें तो इसमें 6.5 इंच की वाटर-ड्रॉप नॉच एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जो फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट  के साथ आती है. 

इस फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया  है, जिसका मेन कैमरा 50MP,8MP का अल्ट्रावाइड लेंस, और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है. इस फोन के अगले हिस्से में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट, 6000mAh की बैटरी और 25W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी गई है. यह फोन 5G कनेक्टिविटी, WiFi, Bluetooth और GPS सपोर्ट के साथ आता है. अब देखना होगा कि सैमसंग अपने इस फोन के इंडियन वेरिएंट को इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च करती है या नहीं.

यह भी पढ़ें:

PhonePe यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब UAE में भी कर पाएंगे UPI ट्रांजैक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लिप डिजाइन, रिमूवेबल बैटरी और AI साथी, HMD का यह फोन सबसे अलग
फ्लिप डिजाइन, रिमूवेबल बैटरी और AI साथी, HMD का यह फोन सबसे अलग
1 जनवरी से WhatsApp में क्या होगा बदलाव, जान लें काम की बात
1 जनवरी से WhatsApp में क्या होगा बदलाव, जान लें काम की बात
Intel Core Ultra Series 3 वाला Acer लैपटॉप भारत आया, जानें फीचर्स
Intel Core Ultra Series 3 वाला Acer लैपटॉप भारत आया, जानें फीचर्स
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget