एक्सप्लोरर

Safer Internet Day: जानें कैसा होना चाहिए पासवर्ड जो बड़े-बड़े हैकर्स से भी न टूट पाए

एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि 75 फीसदी से ज्यादा हैकिंग आसान पासवर्ड की वजह से होती है. आज हम आपको बता रहे हैं कि आपका पासवर्ड कैसा होना चाहिए और कैसा नहीं होना चाहिए.

भारत में पिछले कुछ सालों में इंटरनेट के मामले में काफी विकास हुआ है. पिछले साल यानी 2020 में देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या करीब 70 करोड़ के आस-पास पहुंच गई. यहां दुनिया में सबसे ज्यादा और सबसे तेजी से इंटरनेट यूजर्स बढ़ रहे हैं इसलिए भारत एक बड़ा ऑनलाइन मार्केट बनकर उभरा है. अब जाहिर है जब इतने लोग इंटरनेट यूज करेंगे तो कहीं न कहीं हैकिंग का खतरा भी बढ़ जाता है. भारत में हैकर्स की संख्या और ऑनलाइन फ्रॉड में भी तेजी से इजाफा हुआ है. इसकी वजह है हमारी कम जागरुकता और कमजोर पासवर्ड. याद रखिए आपका पासवर्ड जितना कमजोर होगा हैकर्स का काम उतना ही आसान होगा. इसलिए आज हम Safer Internet Day के मौके पर आपको कुछ जरूरी टिप्स देना चाहते हैं.

ऐसा रखें अपना पासवर्ड आगर आप स्ट्रॉन्ग पासवर्ड रखना चाहते हैं तो कम से कम 8 कैरेक्टर का रखें और इसमें बड़े और छोटे अक्षर, नंबर और सिंबल्स का यूज करें. पासवर्ड ऐसा बिल्कुल न हो जिसका अंदाजा आसानी लगाया जा सके. अपने पासवर्ड में अपनी पर्सनल डीटेल्स जैसे नाम, एड्रेस, फोन नंबर, ईमेल आदि कभी नहीं डालें. साथ ही पासवर्ड टाइम टू टाइम बदलते रहें. अगर आपने किसी के साथ अपना पासवर्ड शेयर किया है तो उसे फौरन चेंज कर दें.

ये पासवर्ड भूलकर भी न करें पासवर्ड हमेशा याद रहे इसलिए ज्यादातर यूजर्स अपना मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ या फिर अपना नाम पासवर्ड में डालते हैं. ऐसा करने से हैकर्स का काम और भी ज्यादा आसान हो जाता है. किसी भी पासवर्ड को तोड़ने के लिए हैकर्स सबसे पहले इन्हीं तीन चीजों को पासवर्ड के तौर पर अप्लाई करता है और वो इसमें सफल हो जाता है. याद रखें नाम, डेट ऑफ बर्थ या फिर मोबाइल नंबर को अपना पासवर्ड ना बनाएं. पासवर्ड हमेशा यूनिक और स्ट्रॉन्ग होना चाहिए.

हर आईडी का डिफरेंट हो पासवर्ड अक्सर हम ये भी करते हैं कि एक अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में एक जैसा ही पासवर्ड डालते हैं. यही वजह है कि हैकर्स एक ही पासवर्ड से आपके सभी अकाउंट हैक कर लेते हैं. हमेशा अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग पासवर्ड का इस्तेमाल करें. जिससे हैकिंग की संभावना कम हो सके. कॉमन पासवर्ड हैकर्स को आपके अकाउंट में सेंध लगाने में आसानी करता है.

नहीं होंगे हैकर्स का शिकार अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैकर्स के बचाने के लिए पासवर्ड में लेटर्स और नंबर्स के अलावा स्पेशल कैरेक्टर का इस्तेमाल भी जरूर करें. अपने सभी पासवर्ड एक जगह लिखकर रखें ताकि अगर आप अपना पासवर्ड भूल भी जाएं तो वहां देख सकें. साथ ही साथ अपने सभी प्लेटफॉर्म में अलग-अलग पासवर्ड का यूज करें. इन बातों का ध्यान रखकर अपने अकाउंट्स को सेफ रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें

एंड्रायड फोन, पीसी और लैपटॉप को वायरस अटैक से बचाने के लिए डाउनलोड करें ये 5 फ्री Tools QR कोड स्कैन से हो रहे हैं बड़े फ्रॉड, पेमेंट करते वक्त रहें सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
Gemini Free Student Plan: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
Washing Machine Buying Guide: वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget