एक्सप्लोरर

YouTube क्लिप में बताए जा रहे थे सैनिकों को सरेंडर के तरीके, रूस ने Google पर जड़ दिया इतना जुर्माना

रूस ने एक यूट्यूब वीडियो को लेकर गूगल पर लाखों रुपये का जुर्माना थोपा है. यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर इस वीडियो में रूसी सैनिकों को सरेंडर करने के तरीके बताए जा रहे थे.

रूस ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अमेरिकी टेक कंपनी Google पर भारी जुर्माना लगा दिया है. यह जुर्माना YouTube वीडियोज के कारण लगाया गया है. बता दें कि YouTube का मालिकाना हक गूगल के पास है. यूट्यूब पर मौजूद कुछ वीडियोज में रूसी सैनिकों को सरेंडर करने के तरीके बताए जा रहे थे. रूस की एक अदालत ने इसे गैरकानूनी मानते हुए गूगल पर जुर्माना लगाया है.

गूगल पर लगा इतना जुर्माना

रूस की एक अदालत ने गूगल पर 3.8 मिलियन रुबल (लगभग 36 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया है. बता दें रूस पिछले कई सालों से टेक कंपनियों से ऐसा कंटेट हटवाते हुए आया है, जो उसे गैरकानूनी लगता है. अगर कोई कंपनी ऐसा नहीं करती है तो उस पर जुर्माना लगाया जाता है. भले ही जुर्माने की रकम कम हो, लेकिन कई मौकों पर कंपनियों पर जुर्माना थोपा जा चुका है. गूगल की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

रूस पर लग रहे यूट्यूब की डाउनलोड स्पीड कम करने के आरोप

सरकार के आलोचकों का कहना है कि रूस में यूट्यूब की डाउनलोड स्पीड कम की जा रही है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि लोग सरकार की आलोचना वाला कंटेट न देख पाएं. हालांकि, रूस ने इसका खंडन करते हुए कहा कि यह गूगल की कमी के कारण हो रहा है. गूगल अपने उपकरणों को अपग्रेड नहीं कर रही है, जिसके चलते लोग यूट्यूब पर कंटेट नहीं देख पा रहे.

गूगल को अमेरिकी सरकार का टूल बता चुके पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गूगल को अमेरिकी सरकार का टूल बता चुके हैं. बीते दिसंबर में उन्होंने कहा था कि गूगल अमेरिकी सरकार का एक टूल है और उसे राजनीति के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.

रूस ने गूगल पर लगाया था अब तक का सबसे जुर्माना

पिछले साल नवंबर में रूस ने गूगल पर अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना लगाया था. दरअसल, यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर यूट्यूब ने रूस के सरकारी मीडिया को अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया था. इसके जवाब में रूस ने गूगल पर 20 डेसिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया था. यह रकम पूरी दुनिया की GDP से भी ज्यादा थी. अगर दुनिया के पूरे पैसे को मिला लिया जाए, तब भी इतना पैसा इकट्ठा नहीं हो सकता था.

ये भी पढ़ें-

Vivo V50 vs Vivo V40, फीचर्स से लेकर कीमत तक में कितना अंतर, डिटेल से जानें सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget