एक्सप्लोरर

Google Chrome साल 2022 में सबसे असुरक्षित ब्राउज़र- रिपोर्ट्स

Google Chrome unsafe: Google क्रोम कथित तौर पर 2022 का सबसे असुरक्षित ब्राउज़र है जबकि दूसरे स्थान पर फ़ायरफ़ॉक्स का नंबर है.

Chrome most unsafe browser in 2022: गूगल क्रोम (Google Chrome) दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला वेब ब्राउज़र है. नई रिपोर्ट के अनुसार यह 2022 का सबसे असुरक्षित ब्राउज़र भी है. एटलस वीपीएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब तक क्रोम ब्राउज़र में कुल 3,159  सुरक्षा खामियां (vulnerabilities) पाई गई हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह आंकड़ा VulDB vulnerability डेटाबेस के डेटा पर आधारित है, जो 1 जनवरी, 2022 से 5 अक्टूबर, 2022 तक का है.

अक्टूबर के पहले पांच दिनों में इसमें कई कमियां पाई गई हैं. हाल ही में इस ब्राउजर में CVE-2022-3318, CVE-2022-3314, CVE-2022-3311, CVE-2022-3309, और CVE-2022-3307  सुरक्षा खामियां पाई गई थीं. CVE प्रोग्राम कई प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा खामियों और कमजोरियों को ट्रैक करता है. डेटाबेस अभी तक इन खामियों की जानकारी को लिस्ट नहीं करता है. लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सुरक्षा खामियों की वजह से कंप्यूटर की मैमोरी करप्ट हो सकती है.

क्रोम के बाद मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स, माइक्रोसॉफ्ट एज, ऐप्पल सफारी और ओपेरा का नंबर

हालांकि यूजर्स Google Chrome वर्जन 106.0.5249.61 में अपडेट करके इन्हें ठीक कर सकते हैं. जब  सुरक्षा खामियों की बात आती है तो Google क्रोम के बाद मोज़िला का फ़ायरफ़ॉक्स, माइक्रोसॉफ्ट एज, ऐप्पल सफारी और ओपेरा का नंबर आता है. मोज़िला का फ़ायरफ़ॉक्स ब्राउज़र कमजोरियों के लिए दूसरे स्थान पर है. वहीं 05 अक्टूबर तक माइक्रोसॉफ्ट एज में 103  सुरक्षा खामियां थीं, जोकि 2021 के पूरे साल की तुलना में 61 प्रतिशत ज्यादा है. कुल मिलाकर, रिलीज होने के बाद से इसमें 806  सुरक्षा खामियां पाई गई हैं.

इसके बाद सफारी है, जिसमें कुछ निचले स्तर की सुरक्षा खामियां पाई गई हैं. इस बीच, ओपेरा ब्राउज़र में 2022 में अब तक कोई सुरक्षा खामी नहीं मिली है. मई 2022 तक सफ़ारी को एक अरब से ज्यादा यूजर्स ने इस्तेमाल किया है. 

ये भी पढ़ें-

Online Fraud: त्योहारी सीजन में ऑनलाइन धोखाधड़ी से ऐसे रहें सेफ

Apple Watch: गर्म होकर फटी एप्पल वॉच, यूजर से बोली कंपनी- किसी को बताना मत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget