एक्सप्लोरर

Redmi Note 10T 5G Launch: भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन, कई शानदार फीचर से है लैस

Redmi Note 10T 5G Launch: ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर से लैस है. इस फोन की पहली सेल 26 जुलाई को होगी. Amazon, Mi.com, Mi स्टोर के साथ साथ ऑफलाइन स्टोर्स पर भी ये फोन उपलब्ध होगा. 

Redmi Note 10T 5G Launch: चीन की सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Xiaomi ने अपना नया Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन मंगलवार को लॉन्च कर दिया है. ये Redmi Note 10 सीरीज का पांचवा मॉडल है. MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर से लैस इस फोन का डिजाइन बेहद आकर्षक है. इस फोन की पहली सेल 26 जुलाई को होगी. Amazon, Mi.com, Mi Home स्टोर के साथ साथ ऑफलाइन स्टोर्स पर भी ये फोन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. 

Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है. 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है. कलर ऑप्शन की बात करें तो ये स्मार्टफोन पर्पल, ब्लू, ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट कलर में मिलेगा. आइए जानते हैं क्या हैं इस फोन के फीचर्स. 

MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर से है लैस

Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन Octacore MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर से लैस है. ये फोन Android 11 पर बेस्ड MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. डुअल-सिम के साथ इसमें 6.5 इंच का full HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल हैं. साथ ही इसमें 90Hz का बेहद ही शानदार रिफ्रेश रेट भी मिलता है. इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है.

फोन में है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

यदि आपको अपने स्मार्टफोन से फोटोग्राफी करना पसंद है तो इसके लिए के लिए Redmi Note 10T 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. साथ ही इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 ही मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा भी दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

Redmi Note 10T 5G में मिलती है 5000mAh की दमदार बैटरी

Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की दमदार बैटरी मिलती है जो 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है. साथ ही इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।.

Redmi Note 10T 5G फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं. इस फोन का वेट 190 ग्राम है. 

यह भी पढ़ें

Corona Cases: कोरोना मामले फिर बढ़े, 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा नए केस, करीब 4 हजार संक्रमितों की मौत

Eid-ul-Adha: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी ईद-अल-अदहा की मुबारकबाद, सद्भाव, प्रेम और त्याग की कामना की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget