एक्सप्लोरर

Paytm की इन सेवाओं पर लगी पाबंदी, जानें अब पेमेंट के लिए किन ऐप्‍स का करना होगा इस्‍तेमाल

Paytm Payment Ban: रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की ज्यादातर सेवाओं को 29 फरवरी से प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है.

Paytm Payment Banks: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) पर 29 फरवरी, 2024 से प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर दिया है. इसका मतलब है कि 29 फरवरी, 2024 से पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को नए ग्राहकों को शामिल करने, किसी भी ग्राहक खाते, वॉलेट और FASTags में जमा और टॉप-अप स्वीकार करने से रोक दिया जाएगा.

हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि पेटीएम की कुछ सेवाओं की अनुमति दी जाएगी जैसे कि वॉलेट में बचे बैलेंस को ग्राहक अपने बचत खाते में ट्रांसफर कर पाएंगे. आइए हम आपको इस पूरी ख़बर के बारे में बताते हैं, यह भी बताते हैं कि आप पेमेंट करने के लिए पेटीएम की जगह किस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं.

आरबीआई द्वारा जारी की गई सूचना

आरबीआई की वेबसाइट के अनुसार, पेटीएम के ग्राहक बचत बैंक खाते, चालू खाते, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, फास्टैग और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड में बचे बैलेंस की निकासी या उपयोग बिना किसी प्रतिबंध के कर पाएंगे.

आरबीआई द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में ऐसा भी कह गया है कि सभी पाइपलाइन ट्रांजैक्शन और नोडल अकाउंट्स (29 फरवरी को या उससे पहले शुरू किए गए सभी लेनदेन के संबंध में) की लेनदेन को पूरा करने का समय 15 मार्च तक पूरा किया जा सकेगा, और उसके बाद किसी भी तरह की लेनदेन की अनुमति नहीं दी जाएगी.

अब किन ऐप्स का इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स?

भारत में ऑनलाइन पेमेंट करने वाले यूजर्स के लिए पेटीएम एक बड़ा ऑप्शन हुआ करता था. पेटीएम के जरिए लाखों लोग रोज़ाना पेमेंट करते हैं. ऐसे में अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक की ज्यादातर सुविधाओं के बैन होने के बाद यूजर्स को दूसरे पेमेंट ऐप्स और प्लेटफॉर्म का उपयोग करना होगा. आइए हम आपको कुछ मुख्य पेमेंट प्लेटफॉर्म्स की लिस्ट दिखाते हैं, जिनका इस्तेमाल 29 फरवरी के बाद से ऑनलाइन पेमेंट्स के लिए किया जा सकता है.

  • PhonePe
  • Google Pay
  • AmazonPay
  • WhatsApp Pay
  • Mobikwik
  • Freecharge
  • Airtel Money
  • Jio Money

यह भी पढ़ें:  Budget 2024: बजट से पहले सरकार ने आम लोगों को दिया गिफ्ट, अब सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइबर ठगी में फंसा पैसा? MRM Portal करेगा मदद, ऐसे करें Claim
साइबर ठगी में फंसा पैसा? MRM Portal करेगा मदद, ऐसे करें Claim
OnePlus Nord CE 6 पर बड़ा प्राइस ड्रॉप, यहां मिल रहा डिस्काउंट
OnePlus Nord CE 6 पर बड़ा प्राइस ड्रॉप, यहां मिल रहा डिस्काउंट
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD: 38 मिनट की देरी... और बह गए 1,200 लोग! नेपाल महाविनाश पर सबसे बड़ा खुलासा! ABPLIVE
दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
राम मंदिर ट्रस्ट का बदलेगा कामकाज? नए CEO और ट्रेजरर ने समझाया सिस्टम
राम मंदिर ट्रस्ट का बदलेगा कामकाज? नए CEO और ट्रेजरर ने समझाया सिस्टम
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में अब तक 1,290 लोगों की मौत, जानें अब भी कितने लापता
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में अब तक 1,290 लोगों की मौत, जानें अब भी कितने लापता
12 छक्के, 281 का स्ट्राइक रेट, दासुन शनाका ने सबसे तेज सेंचुरी ठोक बनाया इतिहास
12 छक्के, 281 का स्ट्राइक रेट, दासुन शनाका ने सबसे तेज सेंचुरी ठोक बनाया इतिहास
500 करोड़ में बनी 'टॉक्सिक' आधा बजट भी नहीं कर पाई वसूल, शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
आधा बजट भी नहीं वसूल कर पाई 'टॉक्सिक', शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
जय श्रीकृष्ण! जन्माष्टमी पर पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए क्या प्रार्थना की?
जय श्रीकृष्ण! जन्माष्टमी पर पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए क्या प्रार्थना की?
'बे-सिर-पैर की बातें...', राहुल गांधी पर FIR पर नैनीताल पुलिस का बयान
'बे-सिर-पैर की बातें...', राहुल गांधी पर FIR पर नैनीताल पुलिस का बयान
GATE 2027- रजिस्ट्रेशन शुरू, IIT-IISc में पढ़ाई और PSU में नौकरी का मौका
GATE 2027- रजिस्ट्रेशन शुरू, IIT-IISc में पढ़ाई और PSU में नौकरी का मौका
Embed widget