एक्सप्लोरर

Budget 2024: बजट से पहले सरकार ने आम लोगों को दिया गिफ्ट, अब सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन!

Smartphone Price: 2024 का बजट पेश होने से पहले केंद्र सरकार ने भारत के स्मार्टफोन यूजर्स को एक खास तोहफा दिया है, जिसकी वजह से स्मार्टफोन की कीमत कम हो सकती है.

Smartphones: 1 फरवरी को भारत सरकार 2024 का बजट पेश करने वाली है. देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन में बजट पेश करेंगी, जिसपर पूरे देश के नागरिकों की नज़र है. स्मार्टफोन यूज करने वाले यूजर्स भी बजट पर नज़रें जमाए हुए हैं. बहरहाल, स्मार्टफोन यूजर्स को सरकार ने बजट पेश करने से पहले ही एक खास गिफ्ट दे दिया है. दरअसल, भारत सरकार ने मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाली चीजों पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को कम कर दिया है.

सरकार ने जनता को दिया तोहफा

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात का ऐलान करते हुए जनता को जानकारी दी है कि सरकार ने मोबाइल फोन को बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कई पार्ट्स पर लगने वाले कस्टम ड्यूटी टैक्स को कम कर दिया है. इसकी वजह से कंपनियों को मोबाइल बनाने  में कम लागत लगेगी, और इस कारण स्मार्टफोन की कीमत भी कम हो सकती है. इसका सीधा फायदा एंड यूजर्स यानी आम जनता को होगा.

भारतीय वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक मोबाइल फोन के पार्ट्स पर लगने वाले कस्टम ड्यूटी को 15 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है. इसके बारे में बात करते हुए केंद्रीय आईटी एंड इलेक्ट्रोनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, "कस्टम ड्यूटीज़ का यह युक्तिकरण उद्योग और सीमा शुल्क प्रक्रियाओं में बहुत जरूरी निश्चितता और स्पष्टता लाता है. मैं मोबाइल फोन मैन्यूफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में इस कदम के लिए माननीय प्रधान मंत्री और वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं."

अब सस्ते होंगे स्मार्टफोन

आपको बता दें कि सरकार ने मोबाइल फोन के पार्ट्स को तीन कैटेगरी में बांटा है. कुछ कैटेगरी के मोबाइल पार्ट्स में लगने वाले कस्टम ड्यूटी को 15 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है, और कुछ मोबाइल पार्ट्स पर लगने वाले कस्टम टैक्स को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है. आइए हम आपको बताते हैं कि मोबाइल पार्ट्स के किन-किन आइटम्स पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को कम किया गया है.

  • बैटरी कवर
  • फ्रंट कवर
  • मिडल कवर
  • मेन लेंस
  • बैक कवर
  • GSM एंटिना
  • PU केस
  • सीलिंग गैसकेट
  • सिम सॉकेट
  • स्क्रू
  • प्लास्टिक और मेटल से बने अन्य मैकेनिकल आइटम

मोबाइल पार्ट्स पर लगने वाले टैक्स को कम करने के फायदा यूजर्स को हो सकता है, क्योंकि इससे कंपनियों को फोन बनाने में कम लागत आएगी, और उसकी वजह से आने वाले समय में फोन की कीमत और भी कम हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Samsung लॉन्च करेगा 3 सस्ते स्मार्टफोन, बजट और मिड-रेंज में होगी तीनों फोन की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple Home Collection क्या है? स्मार्ट लॉक से थर्मोस्टेट तक होंगे कनेक्ट
Apple Home Collection क्या है? स्मार्ट लॉक से थर्मोस्टेट तक होंगे कनेक्ट
खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना
खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना
सोलर की जगह विंड टरबाइन लगाना कितना सही, कितनी बनेगी बिजली?
सोलर की जगह विंड टरबाइन लगाना कितना सही, कितनी बनेगी बिजली?
अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget