एक्सप्लोरर

Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 हुआ लॉन्च, अब कम कीमत में मिलेंगे फ्लैगशिप फीचर्स वाले फोन

Qualcomm Snapdragon: क्वालकॉम ने एक नया प्रोसेसर लॉन्च कर दिया है, जिसे रियलमी, शाओमी जैसी कई कंपनियां इस्तेमाल करेंगी, जो कम कीमत में फ्लैगशिप फोन्स को लॉन्च करना चाहते हैं.

Qualcomm Snapdragon Chipset: क्वालकॉम ने आज वैश्विक स्तर पर एक नया चिपसेट लॉन्च किया है, जिसका नाम क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 है. यह नया चिपसेट कंपनी की S-सीरीज़ चिपसेट का हिस्सा है, और फीचर्स के मामले में यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप्स के बीच में फिट होता है. 

इस चिप की खास बात?

Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट की बात करें तो यह कई एडवांस फीचर्स के साथ आता है, जैसे कि ऑन-डिवाइस जेनरेटिव एआई फीचर्स, ऑल्वेज़-सेंसिंग आईएसपी, और लॉसलैस हाई-डेफिनिशन साउंड आदि. इन फीचर्स के अलावा  क्वालकॉम की नई लॉन्च की गई चिप AI मॉडल्स के सपोर्ट के साथ आती है, जिसमें कई लोकप्रिय लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स जैसे  Baichuan-7B, Llama 2, Gemini Nano और Zhipu ChatGLM का नाम शामिल है.

किस स्मार्टफोन में मिलेगी यह चिप?

क्वालकॉम का कहना है कि Honor, iQOO, Realme, Redmi और Xiaomi जैसी कई कंपनियों ने कई स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के लिए उनके इस नए चिपसेट Snapdragon 8s Gen का इस्तेमाल किया है और वो फोन्स मार्च में लॉन्च होने वाले हैं.

एआई फीचर के लिए खास क्या है?

क्वालकॉम स्नैपड्रैग 8एस जेन 3 चिपसेट में 10 अरब पैरामीटर्स सपोर्ट के साथ स्मार्टफोन में ऑन-डिवाइस जेनरेटिव एआई मॉडल फीचर लेकर आता है. यह चिपसेट Gemini और Llama जैसे कई लार्ज लैंग्वेज मॉडल्य (LLMs) का सपोर्ट करता है. यह चिपसेट स्मार्टफोन में वर्चुअल असिस्टेंट, एआई इमेज जनरेटिंग टूल और ऑन-डिवाइस फोटो जनरेटिंग टूल जैसे जेनरेटिव एआई-बेस्ड फीचर्स के साथ आता है.

इस चिप की स्पेसिफिकेशन्स?

इस चिप के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 4nm प्रोसेस का उपयोग करके बनाया गया है. इसमें 2.8GHz तक की टॉप स्पीड के साथ 64-बिट Kryo CPU शामिल की गई है. इस चिप में मेमोरी की बात करें तो यह LPDDR5x रैम और 24GB तक की रैम मेमोरी को सपोर्ट कर सकता है.

इस चिप का डिस्प्ले फीचर?

डिस्प्ले फीचर्स की बात करें तो इस चिप वाले फोन में 60Hz रिफ्रेश रेट से 4K ऑन-डिवाइस डिस्प्ले या 144Hz रिफ्रेश रेट पर QHD+ डिस्प्ले का सपोर्ट मिल सकता है. यह HDR10, HDR10+, HDR vivid और Dolby Vision  कई एडवांस फीचर्स के साथ आता है.

इस चिप का कैमरा फीचर?

इस चिप के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इस प्रोसेसर पर चलने वाले फोन में 200MP तक फोटो कैप्चर, 30FPS पर 108MP तक का सिंगल कैमरा, 30FPS पर 64MP+36MP डुअल कैमरा सेटअप या 30FPS पर 36MP+36MP+36MP वाले ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है. इसके अलावा इस चिपसेट वाले फोन में Google Ultra HDR फोटो कैप्चर, 60FPS पर 4K HDR वीडियो कैप्चर, HDR10+, HDR10, HLG और डॉल्बी विजन जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है. 

इस चिप का साउंड फीचर?

कुल मिलाकर, यह चिपसेट 18-बिट ट्रिपल कॉग्निटिव आईएसपी, ऑल्वेज़ सेंसिंग कैमरे, एआई वाले कैमरा फीचर्स, स्नैपड्रैगन लो लाइट विज़न और 200MP कैमरा सेंसर के सपोर्ट के साथ आता है. क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 में गेमिंग के लिए रियल-टाइम हार्डवेयर एसलेरेटेड रे-ट्रेसिंग और स्नैपड्रैगन शैडो डिनोइज़र का फीचर भी शामिल है. साउंड की बात करें तो यह चिप लॉसलैस म्यूज़िक और एक्वास्टिक स्पीकर मैक्स टेक्नोलॉजी स्पोर्ट के साथ आता है.

इस चिप का कनेक्टिविटी फीचर?

कनेक्टिविटी की बात करें तो यह चिपसेट अपने स्मार्टफोन में Snapdragon X70 5G मॉडल की सुविधा देता है. यह मॉडल 5G AI प्रोसेसर, 5G बैंड के लिए सपोर्ट और क्वालकॉम 5G अल्ट्रा-लो लेटेंसी सूट जैसे एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है. इसके अलावा इस चिपसेट में क्वालकॉम फास्टकनेक्ट 7800 मोबाइल कनेक्टिविटी सिस्टम भी मौजूद है.

इस चिप वाले स्मार्टफन में यूज़र्स को 5.8GHz वाई-फाई स्पीड, Wi-Fi 7 और डुअल ब्लूटूथ का फीचर भी मिलेगा. इसके अलावा यह चिप 5Gbps तक की डाउनलिंक स्पीड, 3.5Gbps तक की अपलिंक स्पीड, Bluetooth 5.4, Bluetooth Low Energy, GPS, NavIC, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, UFS 4.0 और चार्जिंग के लिए क्वालकॉम क्विक चार्ज 5 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है.

यह भी पढ़ें:

iPhone 16 में मिलेंगे AI फीचर्स? Gemini के लिए गूगल से बात कर रहा एप्पल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget