एक्सप्लोरर

Poco X6 Neo भारत में हुआ लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा 108MP कैमरा वाला स्लिम 5G फोन

Poco X6 Neo Launched in India: पोको ने अपने इस एंट्री लेवल के मिडरेंज फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है. आइए हम आपको इस फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और लॉन्च ऑफर के बारे में बताते हैं.

Poco Smartphone: पोको ने भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस फोन का नाम Poco X6 Neo है. इस फोन की चर्चा पिछले काफी दिनों से स्मार्टफोन मार्केट में चल रही थी. आज आखिरकार कंपनी ने अपने इस फोन को लॉन्च कर दिया है. इस फोन में कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट वाली ओलेड डिस्प्ले, 108MP कैमरा सेटअप, मीडियाटेक डायमेंसिटी 6080 चिपसेट, समेत कई खास फीचर्स दिए हैं. कंपनी ने अपने इस फोन को मिडरेंज प्राइज में लॉन्च किया है. आइए हम आपको इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और लॉन्च ऑफर के बारे में बताते हैं.

इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: इस फोन में 6.6 इंच की FHD+ OLED 10bit वाली स्क्रीन दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. यह स्क्रीन 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है.

बैक कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से में एक एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मेन कैमरा 108MP और दूसरा कैमरा 2MP का है.

फ्रंट कैमरा: इस फोन के अगले हिस्से में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

प्रोसेसर: इस फोन में प्रोसेसर के लिए 6nm वाला ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट दिया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU के साथ आता है.

रैम और स्टोरेज: इसमें रैम के लिए LPDDR4x और स्टोरेज के लिए UFS 2.2 का इस्तेमाल किया गया है.

ऑपरेटिंग सिस्टम: यह फोन फिलहाल Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर रन करता है, जबकि आजकल बहुत सारे फोन Android 14 पर बेस्ड ओएस पर चलने लगे हैं.

बैटरी: इस फोन में 33W के फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट के साथ 5000mAn की बैटरी दी गई है.

डिजाइन: इस फोन की चौड़ाई सिर्फ 6.79mm है, जबकि वजन भी सिर्फ 175 ग्राम है. इस वजह से कंपनी का दावा है कि यह काफी स्लिम फोन है.

कनेक्टिविटी: इस फोन में Bluetooth version 5.3, WiFi 5, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कई खास कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं.

अन्य फीचर्स: इस फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें  IP54 rating, सिंगल स्पीकर और साइड माउंडेट फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे कई खास फीचर्स मौजूद हैं.

वेरिएंट और कीमत

कंपनी ने इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. पहला वेरिएंट 8GB+128GB वाला है, जिसकी कीमत 15,999 रुपये है. दूसरा वेरिएंट 8GB+256GB वाला है, जिसकी कीमत 17,999 रुपये है. कंपनी ने इस फोन पर लॉन्च ऑफर के रूप में 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट देने का फैसला किया है, लेकिन उसके लिए यूज़र्स को यह फोन आईसीआईसीआई बैंक कार्ड के जरिए पेमेंट करके खरीदना होगा. ऐसे में दोनों वेरिएंट क्रमश: 14,999 और 16,999 रुपये में मिल जाएंगे. इस फोन की बिक्री 18 मार्च की दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और पोको स्टोर्स पर शुरू होगी.

यह भी पढ़ें:

Lok Sabha Elections 2024: इलेक्शन के किसी सवाल का जवाब नहीं देगी गूगल की Gemini AI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं टीवी के साइड में लगे USB पोर्ट, ऐसे करें इनका इस्तेमाल
बड़े काम के हैं टीवी के साइड में लगे USB पोर्ट, ऐसे करें इनका इस्तेमाल
WhatsApp चैटिंग में ऑटोमेशन की एंट्री, मैसेज और मीडिया होंगे शेड्यूल
WhatsApp चैटिंग में ऑटोमेशन की एंट्री, मैसेज और मीडिया होंगे शेड्यूल
20 हजार रुपये का है बजट, ये 5 Phone कर सकते हैं ट्राई
20 हजार रुपये का है बजट, ये 5 Phone कर सकते हैं ट्राई
सस्ते Earbuds ढूंढ रहे हैं, BoAt के ये 3 ऑप्शन देख लें
सस्ते Earbuds ढूंढ रहे हैं, BoAt के ये 3 ऑप्शन देख लें

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget