एक्सप्लोरर

Paytm को मिला नया बैंकिंग पार्टनर, जानें किस बैंक की मदद से लोग करेंगे पेटीएम पेमेंट का इस्तेमाल

Paytm Payment: पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बैन लगने के बाद पेटीएम ने अपनी बैंकिंग सर्विस की सेवा यूज़र्स तक पहुंचाने के लिए एक थर्ड पार्टी बैंक से हाथ मिलाया है. आइए हम आपको इसकी पूरी डिटेल बताते हैं.

Paytm Payments Bank: कई हफ्तों के बाद पेटीएम के लिए कुछ अच्छी ख़बर सामने आई है. आरबीआई ने पेटीएम को अपनी बैंकिंग सर्विस को बंद करने के लिए 15 मार्च तक का वक्त दे दिया है. आपको बता दें कि कुछ हफ्ते भारतीय रिज़र्व बैंक यानी आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स सर्विस को बैन करने की सूचना जारी की थी. आरबीआई ने कहा था कि 29 फरवरी के बाद से पेटीएम पेमेंट्स बैंक की कोई भी सर्विस काम नहीं करेंगी. बैंकिंग सर्विस में पेटीएम के द्वारा दिखाई गई अनियमिता के कारण आरबीआई ने ऐसा एक्शन लिया था. 

15 दिन का अतिरिक्त समय मिला

अब आरबीआई ने पेटीएम को 15 मार्च तक का वक्त दे दिया और दूसरी ओर पेटीएम ने अपनी बैंकिंग सर्विस को चालू रखने के लिए थर्ड पार्टी बैंक से हाथ मिला लिया है. पेटीएम अपनी पेमेंट्स सर्विस यूज़र्स तक पहुंचाने के लिए एक्सिस बैंक की मदद लेगा. दरअसल पेटीएम को पिछले कुछ हफ्तों से काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है, क्योंकि आरबीआई के इस एक्शन के बाद लाखों यूज़र्स पेटीएम छोड़कर दूसरे ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स जैसे फोनपे, गूगलपे, भारतपे जैसे प्लेटफॉर्म्स पर शिफ्ट हो गए हैं, लेकिन पेटीएम ने कहा था कि आरबीआई ने पेटीएम की बैंकिंग सर्विस को बंद किया है, इसलिए वो अपनी बैंकिंग सर्विस प्रदान करने के लिए थर्ड पार्टी बैंक की मदद लेंगे, और इसके लिए वो कई बैंकों के साथ बातचीत कर रहे हैं.

पेटीएम ने क्या कहा

पेटीएम ने एक प्रेस रिलीज जारी करते कहा कि, कंपनी ने पहले की तरह बिना किसी परेशानी के बिजनेस सैटलमेंट जारी रखने के लिए अपने नोडल अकाउंट्स को एक्सिस बैंक में ट्रांसफर कर दिया है. कंपनी ने अपने प्रेस रिलीज के जरिए इस बात की साफ-साफ जानकारी दी कि पेटीएम क्यूआर कोड, साउंडबॉक्स और कार्ड मशीन 15 मार्च के बाद भी काम करती रहेंगी.

आरबीआई ने क्या कहा

आपको बता दें कि पेटीएम द्वारा पेमेंट्स बैंक सर्विस में लगातार नियमों का उल्लंघन करने की वजह से आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई की थी. हालांकि, बीते शुक्रवार को आरबीआई ने कहा कि मर्चेंट्स और ग्राहकों को वैकल्पिक व्यवस्था ढूंढने के लिए थोड़ा और समय दिया गया है, इसलिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक सर्विस को बंद करने की समय-सीमा 29 मार्च से बढ़ाकर 15 मार्च कर दी गई है.

यह भी पढ़ें:  टेक कंपनियों ने अभी से कस ली कमर, लोकसभा चुनावों पर पड़ सकता है एआई और डीपफेक का असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
देश में साइबर इमरजेंसी! 6 दिन में 4 अलर्ट, क्या वाकई खतरे में है डिजिटल सिस्टम?
देश में साइबर इमरजेंसी! 6 दिन में 4 अलर्ट, क्या वाकई खतरे में है डिजिटल सिस्टम?
सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?
सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
श्रद्धा दुबे का गैंग के सरगना से था अफेयर, पुलिस को यूपी के विधायक पर भी शक
श्रद्धा दुबे का गैंग के सरगना से था अफेयर, पुलिस को यूपी के विधायक पर भी शक
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget