एक्सप्लोरर

Paytm ने लॉन्च किया 'कार्ड पेमेंट साउंड बॉक्स', दुकानदारों को अब ऐसे होगा फायदा

Paytm Card Soundbox Launched: पेटीएम ने एक नया कार्ड पेमेंट साउंड बॉक्स लॉन्च किया है जो दुकानदारों की 2 समस्या को खत्म करने वाला है. जानिए कैसे दुकानदारों को इससे फायदा होगा.

Paytm ही वो कंपनी थी जिसने बाजार में पहली बार पेमेंट साउंड बॉक्स को लॉन्च किया था. इसकी देखा-देखी में दूसरी कंपनियों ने भी साउंड बॉक्स लॉन्च किए. इस बीच पेटीएम ने एक नया 'कार्ड पेमेंट साउंड बॉक्स' दुकानदारों की समस्या को कम करने के लिए लॉन्च किया है. इसकी मदद से दुकानदार एक ही डिवाइस से कार्ड पेमेंट और अकाउंट में आए पैसो की जानकारी हासिल कर सकते हैं. कंपनी ने कहा कि पेटीएम अपने प्रतिष्ठित साउंडबॉक्स 'टैप एंड पे' के माध्यम से व्यापारियों को सभी वीज़ा, मास्टरकार्ड, अमेरिकन एक्सप्रेस और रुपे नेटवर्क पर मोबाइल और कार्ड दोनों से भुगतान स्वीकार करने के लिए सशक्त बनाएगी जिससे व्यापारियों को अपना व्यवसाय बढ़ाने में मदद मिले.

पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा कि आज पेटीएम कार्ड साउंडबॉक्स के साथ, हम इसे अगले स्तर पर ले गए हैं. हमने देखा कि यूजर्स को पेटीएम क्यूआर कोड के साथ मोबाइल भुगतान की तरह ही कार्ड स्वीकृति की भी आवश्यकता है. इसलिए कंपनी ने कार्ड साउंडबॉक्स को लॉन्च किया है जो व्यापारियों की दो आवश्यकताओं - मोबाइल भुगतान और कार्ड भुगतान को विलय करने में काफी मदद करेगा. 

सिर्फ इतने रुपये तक कर पाएंगे कार्ड पेमेंट 

'टैप एंड पे' के जरिए दुकानदार केवल 5000 रुपये तक की पेमेंट एक्सेप्ट कर सकते हैं. इस साउंडबॉक्स में कंपनी ने 4 वॉट का स्पीकर दिया है जो एकदम स्पष्टता से पेमेंट की जानकारी देता है. एकबार चार्ज करने पर ये बॉक्स 5 दिन तक चल सकता है. इसमें कंपनी ने 4G कनेक्टिविटी दी है जिससे पेमेंट प्रोसेस एकदम फास्ट हो जाता है.

इसके अलावा, डिवाइस 11 भाषाओं में भी अलर्ट प्रदान करता है जिसे व्यापारी 'पेटीएम फॉर बिजनेस ऐप' के माध्यम से बदल सकते हैं. साथ ही, पेटीएम कार्ड साउंडबॉक्स के साथ, एनएफसी-सक्षम स्मार्टफोन वाले यूजर्स टैप सुविधा का उपयोग करके अपने फोन के माध्यम से भी भुगतान कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:

Apple इस बार 4 के बदले 5 iPhone कर सकती है लॉन्च, नए वाले की खासियत जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget