एक्सप्लोरर

Jio के नाम पर आए ऐसा मैसेज तो हो जाइए सावधान! खोलने पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानें डिटेल्स

आजकल साइबर क्राइम के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं. स्कैमर्स नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने का कार्य कर रहे हैं. बता दें कि पहले ये स्कैमर्स खुद को बैंक, पुलिस या सरकारी अधिकारी बताकर ठगी करते थे.

Jio Online Fraud: आजकल साइबर क्राइम के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं. स्कैमर्स नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने का कार्य कर रहे हैं. बता दें कि पहले ये स्कैमर्स खुद को बैंक, पुलिस या सरकारी अधिकारी बताकर ठगी करते थे जिसे डिजिटल अरैस्ट भी कहा जाता है. लेकिन अब ये देश की जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी Jio का नाम इस्तेमाल कर लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं. आइए जानते हैं पूरे स्कैम के बारे में.

फर्जी मैसेज का खुलासा

साइबर सुरक्षा से जुड़ी सरकारी एजेंसी "साइबर दोस्त" ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक चेतावनी जारी की है. इसमें बताया गया है कि Jio के नाम पर फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिनमें एक APK फाइल डाउनलोड करने का लिंक होता है. यह फाइल डाउनलोड करने से आपका फोन हैक हो सकता है, जिससे आपकी प्राइवेसी और डेटा खतरे में पड़ सकते हैं.

साइबर दोस्त ने दी चेतावनी

पोस्ट में कहा गया है, "सावधान! अगर आपको "Jio internet speed #5G network connection.apk" नामक कोई फाइल डाउनलोड करने का मैसेज मिले, तो इसे भूलकर भी न खोलें. यह खतरनाक फाइल आपके फोन को हैक कर सकती है और आपका डेटा चुरा सकती है. सुरक्षित रहने के लिए केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही ऐप्स डाउनलोड करें."

APK फाइल का खतरा

APK फाइल्स में छिपा हुआ मालवेयर आपके फोन में चुपचाप डाउनलोड हो सकता है. यह किसी ऐप की तरह दिखाई नहीं देता, इसलिए इसे पकड़ पाना मुश्किल होता है. लेकिन यह आपके पर्सनल डेटा को चुराकर स्कैमर्स को भेज सकता है. इसके जरिए आपका फोन पूरी तरह से हैक हो सकता है.

Jio का दुरुपयोग

जियो भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक है, जिसके करोड़ों यूजर्स हैं. इसकी तेज़ इंटरनेट सेवा और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण यह देशभर में लोकप्रिय है. स्कैमर्स इसका फायदा उठाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं.

कैसे बचें इस धोखाधड़ी से?

  • किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें.
  • आधिकारिक वेबसाइट या ऐप स्टोर से ही ऐप्स डाउनलोड करें.
  • संदिग्ध मैसेज मिलने पर उसे अनदेखा करें या रिपोर्ट करें.
  • अपने डिवाइस में एक अच्छा एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करें.
  • अगर आपको किसी फाइल को डाउनलोड करने का मैसेज मिलता है, तो उसकी सत्यता की जांच करें.

यह भी पढ़ें:

खुद के प्रोडक्ट को बेच नहीं पाई Apple, Vision Pro हेडसेट का प्रोडक्शन रोका, ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Laptop की भी होती है Expiry Date? जानिए कब होती है बदलने की जरूरत
Laptop की भी होती है Expiry Date? जानिए कब होती है बदलने की जरूरत
सोलर पैनल नहीं बना रहे पूरी बिजली, क्या हो सकते हैं कारण और कैसे करें समाधान? यहां जानें
सोलर पैनल नहीं बना रहे पूरी बिजली, क्या हो सकते हैं कारण और कैसे करें समाधान? यहां जानें
Refurbished Smartphones खरीदते समय क्या-क्या चीजें चेक करना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती
Refurbished Smartphones खरीदते समय क्या-क्या चीजें चेक करना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती
नौकरियां हो जाएंगी गायब, गूगल और ओपनआई जैसी कंपनियों ने एआई को लेकर दी नई वॉर्निंग
नौकरियां हो जाएंगी गायब, गूगल और ओपनआई जैसी कंपनियों ने एआई को लेकर दी नई वॉर्निंग

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget