एक्सप्लोरर

1 मई से इन राज्यों के ऑफलाइन स्टोर्स पर नहीं बिकेंगे वनप्लस स्मार्टफोन! जानें पूरा मामला

OnePlus Mobile: वनप्लस के स्मार्टफोन और अन्य प्रॉडक्ट की ऑफलाइन बिक्री भारत के कुछ राज्यों में बंद हो सकती है. आइए हम आपको वनप्लस प्रॉडक्ट्स की ऑफलाइन बिक्री बंद करने की धमकी देने का कारण बताते हैं.

OnePlus: दक्षिण भारत संगठित खुदरा विक्रेता संघ (ओआरए) ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लिया और वनप्लस के प्रॉडक्ट्स की ऑफलाइन बिक्री को रोकने की धमकी दी है. दरअसल, ओआरए पिछले काफी महीनों से अपनी कुछ समस्याओं का समाधान वनप्लस से मांग रही है, लेकिन कंपनी ने अभी तक कोई पक्का समाधान नहीं दिया है. इस वजह से अब ओआरए ने वनप्लस को पत्र लिखकर उनके प्रॉडक्ट की ऑफलाइन बिक्री को बंद करने की धमकी दी है.

ओआरए ने वनप्लस को क्या कहा?

वनप्लस टेक्नोलॉजी इंडिया के बिक्री निदेशक रणजीत सिंह को लिखे एक पत्र में ओआरए ने कहा कि पिछले वर्ष के दौरान खुदरा विक्रेताओं के संगठन को वनप्लस उत्पादों को बेचने से जुड़ी महत्वपूर्ण बाधाओं का सामना करना पड़ा है, और उन समस्याओं का समाधान अभी तक नहीं हुआ है.

निकाय ने कहा कि आपकी कंपनी के साथ इन चिंताओं को दूर करने के हमारे लगातार प्रयासों के बावजूद, बहुत कम प्रगति या समाधान हासिल हुआ है. निकाय का कहना है कि कंपनी द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं, जिससे हमारे पास यह कठोर कदम उठाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है.’’

ओआरए ने आरोप लगाया कि अन्य मुद्दों के अलावा, खासकर बढ़ती परिचालन और वित्तीय लागत के बीच वनप्लस उत्पादों पर लगातार कम लाभ मार्जिन ने खुदरा विक्रेताओं के लिए अपने कारोबार को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण बना दिया है.

4,500 से ज्यादा स्टोर्स पर बंद होगी बिक्री

इन सभी समस्याओं के कारण ओआरए ने 1 मई, 2024 से वनप्लस के सभी प्रॉडक्ट्स की खुदरा बिक्री को रोकने का दुखद निर्णय लिया है. ओआरए का यह फैसला आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में 4500 से अधिक रिटेल स्टोर्स पर लागू होगा. इसका मतलब है कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग ऑफलाइन स्टोर्स से वनप्लस के स्मार्टफोन या कोई भी अन्य प्रॉडक्ट नहीं खरीद पाएंगे. 

हालांकि, ORA की ओर से वनप्लस इंडिया को लिखा गया पत्र अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन मनीकंट्रोल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि उन्होंने इस पत्र की एक कॉपी देखी है और इसके लिए उन्होंने वनप्लस से संपर्क भी किया है और उनके प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

Delhi NCR वालों के लिए खुशखबरी, अब व्हाट्सऐप से बुक होगी DTC बस टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget