एक्सप्लोरर

अब यूजर कर सकेंगे ट्विटर के Blue Tick के लिए आवेदन, कंपनी का 'वेरिफिकेशन एप्लिकेशन प्रॉसेस' शुरू करने का एलान

ट्विटर के लगभग 19 करोड़ 90 लाख यूजर हैं. इनमें से 360,000 यूजर के अकाउंट वेरिफाइड हैं. 

ट्विटर के यूजर्स अब एक बार फिर उसके Blue Tick या Blue Badge के लिए एप्लाई कर सकते हैं. कंपनी ने एक बार फिर अपना 'वेरिफिकेशन एप्लिकेशन प्रॉसेस' शुरू करने की घोषणा की है. इसके जरिये यूजर Blue Tick के लिए एप्लाई कर सकते हैं. हालांकि कंपनी के अनुसार केवल उन्हीं यूजर को ये Blue Tick मिलेगा जिनकी एप्लिकेशन उनके तय किए गए नियमों को पूरा करती हो. ट्विटर ने अपने इस फीचर को साल 2017 में बंद कर दिया था. जिसके बाद से अब तक वो खुद से अकाउंट का चयन कर उन्हें वेरिफाई करती थी.  

ट्विटर के अनुसार, वेरिफिकेशन के लिए एप्लिकेशन प्रॉसेस अगले गुरुवार से शुरू हो जाएगी. साथ ही अगले कुछ हफ्तों में इसे पूरी तरह रोल आउट कर दिया जाएगा. हमारे यूजर अब खुद से इस Blue Tick के लिए आवेदन करेंगे. हम अपने नियमों के अनुसार इन एप्लिकेशन की जांच करके यूजर को चार हफ्ते के अंदर अपना जवाब दे देंगे. यदि किसी यूजर की एप्लिकेशन रिजेक्ट हो जाती है तो वो 30 दिन के बाद इसके लिए दोबारा एप्लाई कर सकता है. 

ट्विटर ने किए हैं वेरिफिकेशन के नियमों में बदलाव 

ट्विटर ने इस बार Blue Tick के आवेदन के तरीकों और अपने वेरिफिकेशन के नियमों में भी कई बदलाव किए हैं. नए नियमों के अनुसार आवेदन करने वाले यूजर का अकाउंट पिछले छह महीनों के दौरान एक्टिव होना चाहिए. ट्विटर ने साथ ही कार्यश्रेत्र को भी आवेदन का आधार बनाया हैं. नए नियमों में सरकार, कंपनियों, ब्रांड एवं संगठन, न्यूज ऑर्गनाईजेशन एवं पत्रकार, मनोरंजन, स्पोर्ट्स एवं गेमिंग, एक्टिविस्ट के अलावा सोशल मीडिया पर प्रभावी लोगों को शामिल किया गया है. साथ ही इस साल के अंत तक ट्विटर की योजना इनमें वैज्ञानिकों, धर्मगुरुओं और शिक्षविदों को जोड़ने की भी है.

अब यूजर्स को अपनी प्रोफाइल सेटिंग्स में Blue Tick के लिए आवेदन करने का ऑप्शन मिलेगा. साथ ही आपका अकाउंट कम्प्लीट होना चाहिए. प्रोफाइल इमेज और नाम के अलावा आपका ईमेल और फोन नंबर भी वेरिफाइड होना चाहिए. ट्विटर एप्लिकेशन एप्रूव करने से पहले सोशल मीडिया पर लोगों के पिछले आचरण की भी जांच करेगा. वो ये सुनिश्चित करेगा कि यूजर ने ट्विटर या अन्य कहीं पर कोई ऐसा कोई आपत्तिजनक पोस्ट ना किया हो जिस से किसी संगठन विशेष की श्रेष्ठता सिद्ध होती हो. 

यह भी पढ़ें 

टेलीग्राम के फाउंडर पाने iPhone को बताया पुराने दौर का फोन, कहा- Android से नहीं कर सकता मुकाबला

नया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, ये हैं 30 हजार से कम कीमत वाले 43 इंच के बेस्ट स्मार्ट LED TV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

USB 2.0 या USB 3.0? खरीदने से पहले जान लें दोनों में अंतर वरना होगा नुकसान
USB 2.0 या USB 3.0? खरीदने से पहले जान लें दोनों में अंतर वरना होगा नुकसान
गूगल पर दिख रही है Claude से हुई बातचीत, क्या बड़ी गड़बड़ हो गई?
गूगल पर दिख रही है Claude से हुई बातचीत, क्या बड़ी गड़बड़ हो गई?
सोशल मीडिया से हो गए हैं परेशान? इस तरह हो जाएंगे डिजिटली Detox
सोशल मीडिया से हो गए हैं परेशान? इस तरह हो जाएंगे डिजिटली Detox
कोई App असली है या नकली, कैसे पहचानें?
कोई App असली है या नकली, कैसे पहचानें?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget