एक्सप्लोरर

टेलीग्राम के फाउंडर पाने iPhone को बताया पुराने दौर का फोन, कहा- Android से नहीं कर सकता मुकाबला

व्हाट्सऐप की नई पॉलिसी की वजह से लाखों यूजर्स ने दूसरी इंस्टेंट मैसेजिंग एप्स की ओर रुख कर लिया है. पिछले कुछ दिनों से टेलीग्राम के यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है.

इंस्टेंट मैसेजिंग एप टेलीग्राम के फाउंडर पावेल दूरोव का मानना है कि iPhone के मुकाबले Android फोन अधिक बेहतर होते हैं. दूरोव के अनुसार iPhone आज भी पुराने दौर में फंसा हुआ है, वहीं Android लगातार नए बदलाव करते हुए अपने यूजर्स को बेहतर फीचर देता रहता है. यही नहीं उन्होंने iPhone का इस्तेमाल करने वाले लोगों को 'एप्पल का डिजिटल गुलाम' बताया है. दूरोव ने अपने टेलीग्राम चैनल पर न्यूयॉर्क टाइम्स के एक आर्टिकल का लिंक शेयर करते हुए ये बात कही. इस आर्टिकल में चीन के साथ एप्पल के संबंधों और 'चीन की ओर से एप्पल द्वारा बड़े स्तर पर सेंसरशिप और निगरानी' करने का आरोप लगाया गया है. 

दूरोव ने साथ ही कहा, "iPhone लोगों को 'एप्पल का डिजिटल गुलाम' बनाता है. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना उसकी  एकाधिकार की सोच का समर्थन करती है. वो आज एप्पल की वजह से iPhone पर निर्भर अपने नागरिकों के एप्स और डाटा पर भी पूरा कंट्रोल करती है." खास बात ये है कि टेलीग्राम एप सबसे पहले केवल iOS के लिए ही लॉन्च हुआ था. Android यूजर्स के लिए इसे साल 2013 में लॉन्च किया गया था. 

एप्पल पुराने दौर के हार्डवेयर ऊंचे दामों पर बेचने में माहिर 

दूरोव के अनुसार, "एप्पल अपने बिजनेस मॉडल को बढ़ावा देना अच्छी तरह से जानता है. वो अपने साथ जुड़े हुए ग्राहकों को पुराने दौर के हार्डवेयर ऊंचे दामों पर बेचने में माहिर है." साथ ही उन्होंने कहा, "जब भी मैं अपने iPhone पर उसकी iOS एप का इस्तेमाल करता हुं, मुझे लगता है जैसे मैं किसी पुराने दौर में पहुंच गया हुं. Android फोन में आपको 120Hz पर काम करने वाला डिस्प्ले मिलता है जिस से एनिमेशन बेहद स्मूथ चलते हैं. वहीं एप्पल आज भी 60Hz के डिस्प्ले पर काम करता है और वो कभी भी Android का मुकाबला नहीं कर सकता."

यह भी पढ़ें

स्वरूप बदलने में माहिर है कोरोना, यह ‘बहुरूपिया’ और ‘धूर्त’ भी- पीएम मोदी

जून से सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मिलने लगेगी एंटी-कोविड मेडिसन 2डीजी, डॉक्टर रेड्डीज़ लैब ने की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget