एक्सप्लोरर

नॉर्थ कोरिया के हैकर्स का कोहराम! एक साल में चुराई 1.3 बिलियन डॉलर की Cryptocurrency, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

नॉर्थ कोरियाई हैकर्स ने इस वर्ष क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म से 1.34 बिलियन डॉलर की चोरी करके रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस साल व्यक्तिगत हमलों में भी वृद्धि हुई है.

नॉर्थ कोरिया से जुड़े हैकर्स ने इस साल क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म्स से चोरी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. साल 2024 में क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म्स से 2.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की चोरी हुई है, जिसमें से आधी से अधिक रकम नॉर्थ कोरिया के हैकर्स ने चुराई है. इन हैकर्स ने इस साल 47 घटनाओं में 1.34 बिलियन डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी चोरी की है. पिछले एक दशक में यह पांचवी बार है, जब साइबर चोरों ने क्रिप्टो कंपनियों से 1 बिलियन डॉलर से अधिक की चोरी की है.

पहली छमाही में हुईं ज्यादातर घटनाएं

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस साल क्रिप्टो चोरी की घटनाओं में तेज उछाल देखने को मिला है और अब व्यक्तिगत हमले भी बढ़ने लगे हैं. इस साल 7 प्रतिशत के बढ़ोतरी के साथ ऐसे 303 हमले हुए हैं. इस साल हुई कुल चोरी में 1.58 बिलियन डॉलर की चोरी पहले छह महीनों में ही हो गई थी. भू-राजनैतिक कारणों के चलते साल की दूसरी तिमाही में ऐसे मामलों में गिरावट देखने को मिली है.

चोरी करने के बाद हैकर क्रिप्टोकरेंसी को फाइनेंशियल एक्सचेंजेज, माइनिंग सर्विसेस और दूसरी क्रिप्टो मिक्सिंग सर्विसेज के जरिये अपने देश तक ले जाते हैं. नॉर्थ कोरिया के साइबर चोरों ने 2022 में 1.7 बिलियन डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी चुराई थी. 2023 में इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली और वो एक बिलियन डॉलर से थोड़ी अधिक रकम चुरा पाए. ये हैकर स्पेशल हैकिंग टूल्स और रोजगार देने वाली फर्जी वेबसाइट्स के जरिये अपने शिकार को फंसाते हैं.

नॉर्थ कोरिया पर लगे हैं कई प्रतिबंध

नॉर्थ कोरिया पर कई तरह के प्रतिबंध लगे हुए हैं और उसकी अर्थव्यवस्था मुश्किल में फंसी हुई है. अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि इसी वजह से नॉर्थ कोरियाई हैकर क्रिप्टोकरेंसी को निशाना बना रहे हैं. इसी साल अमेरिका के न्याय विभाग ने नॉर्थ कोरिया के 14 नागरिकों को गिरफ्तार किया था. ये लोग अमेरिकी कंपनियों के IT कर्मचारियों के भेष में काम कर रहे थे और कई अहम जानकारियां चुराकर कर्मचारियों को ब्लैकमेल करते थे.

ये भी पढ़ें-

एक कमांड पर बदल देगा कपड़े और वीडियो का बैकग्राउंड, Instagram ने दिखाई नए फीचर की झलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget