एक्सप्लोरर

Sim Card बेचने के लिए जरूरी होगा यह काम, नहीं किया तो भरना पड़ेगा जुर्माना, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम

देश में फर्जी सिम कार्ड की बिक्री रोकने के लिए सरकार नए नियम लेकर आ रही है. इनके तहत सिम कार्ड विक्रेताओं को अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. ऐसा न करने पर वे सिम नहीं बेच पाएंगे.

देश में 1 अप्रैल से सिम कार्ड बिक्री के नियम बदलने जा रहे हैं. 1 अप्रैल के बाद बिना रजिस्ट्रेशन वाले डीलर सिम कार्ड नहीं बेच पाएंगे. अगर वो ऐसा करते हुए पाए जाते हैं तो उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है और जुर्माना भी भुगतना पड़ सकता है. दूरसंचार विभाग ने सभी मोबाइल कंपनियों के फ्रैंचाइजी, डिस्ट्रीब्यूटर्स और एजेंट्स को तुरंत रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा है. 

नकली सिम कार्ड रोकने के प्रयास

सरकार पिछले काफी समय से फर्जी सिम कार्ड की बिक्री रोकने के प्रयास कर रही है. इसी कोशिश में सिम कार्ड डीलर का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया था. सरकार ने अगस्त, 2023 में इसकी डेडलाइन 12 महीने रखते हुए सभी एजेंट्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और फ्रैंचाइजी को खुद का रजिस्ट्रेशन कराने को कहा था. यह डेडलाइन कई बार बढ़ाई जा चुकी है और फिलहाल इसे 31 मार्च तक बढ़ाया गया है. 

BSNL ले रही है ज्यादा समय

देश में टेलीकॉम सर्विस देने वाली प्राइवेट कंपनियों ने अपने एजेंट्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स का रजिस्ट्रेशन कर लिया है, लेकिन सरकारी कंपनी BSNL समय लगा रही है. कंपनी ने अपने सॉफ्टवेयर में दिक्कत का हवाला देते हुए सरकार से समय मांगा था. इसके बाद डेडलाइन बढ़ाई गई थी.

1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे नए नियम

1 अप्रैल से सिम कार्ड बिक्री के नए नियम शुरू हो जाएंगे और केवल रजिस्टर्ड डीलर्स ही नया सिम कार्ड बेच पाएंगे. इससे फर्जी सिम कार्ड की बिक्री कम होने की उम्मीद है. नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनी और उसके सिम कार्ड बेचने वाले एजेंट्स और डीलर्स आदि के बीच लिखित समझौता होगा. अगर कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन कर सिम कार्ड बेचते हुए पाया जाएगा तो उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा. इसके अलावा उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. जम्मू-कश्मीर और असम आदि कुछ स्थानों पर इन सिम कार्ड विक्रेताओं का पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य किया गया है.

ये भी पढ़ें-

Apple ने नष्ट कर दिए थे अपने ही हजारों कंप्यूटर, बेचने के बाद फिर से खरीदकर किया यह काम, आजतक कायम है मिस्ट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Motorola Razr Flex के स्पेक्स लीक, Wide Foldable में क्या होगा खास?
Motorola Razr Flex के स्पेक्स लीक, Wide Foldable में क्या होगा खास?
Truecaller ने निकाला नया Scam Checker, एक जगह होगी पूरी जांच
Truecaller ने निकाला नया Scam Checker, एक जगह होगी पूरी जांच
Microsoft Outlook यूजर्स रहें सावधान! भारत सरकार ने जारी की High-Risk Warning
Microsoft Outlook यूजर्स रहें सावधान! भारत सरकार ने जारी की High-Risk Warning

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
Embed widget