एक्सप्लोरर

Apple ने नष्ट कर दिए थे अपने ही हजारों कंप्यूटर, बेचने के बाद फिर से खरीदकर किया यह काम, आजतक कायम है मिस्ट्री

Apple ने 1983 में Lisa कंप्यूटर्स उतारे थे. उस समय के हिसाब से इनमें कई एडवांस्ड फीचर्स थे, लेकिन डिजाइन के कारण इनमें कई दिक्कतें थीं. आगे चलकर ऐपल ने इनकी हजारों यूनिट्स को नष्ट कर दिया था.

सन 1989 में Apple ने अपने 7,000 Lisa कंप्यूटर्स को नष्ट कर दिया था. यह एक ऐसी घटना है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. बॉब कुक नाम के एक रीसेलर ने इन्हें बचाने की कोशिश की थी, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए. Lisa कंप्यूटर्स अपने समय के हिसाब से काफी एडवांस थे. आइए जानते हैं कि इन्हें कब लॉन्च किया गया और क्यों ऐपल ने इन्हें नष्ट करने का फैसला लिया.

1983 में लॉन्च हुए थे Lisa कंप्यूटर्स

Lisa कंप्यूटर्स 1983 में लॉन्च हुए थे और ये उस समय ग्राफिकल यूजर इंटरफेस और माउस के साथ आने वाले शुरुआती कंप्यूटरों में से एक थे. उस समय इन कंप्यूटर्स की कीमत 9,995 डॉलर (लगभग 8.66 लाख भारतीय रुपये) थी. इस वजह से यह अधिकतर ग्राहकों की पहुंच से बाहर था. टेक्नोलॉजिकल रूप से काफी एडवांस होने के बाद भी अपने कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ इनमें हीटिंग और बार-बार क्रैश होने जैसी दिक्कतें आ रही थीं. इस वजह से ये सफल नहीं हो पाए और कंपनी ने अपना फोकस Macintosh पर शिफ्ट कर लिया. 

बॉब कुक ने खरीदे हजारों कंप्यूटर

Macintosh लॉन्च होने के बाद Lisa कंप्यूटर्स वेयरहाउस में धूल खा रहे थे. उसी समय सन रिमार्केटिंग के फाउंडर बॉब कुक ने इन  कंप्यूटर्स में संभावना देखते हुए ऐपल से डिस्काउंट पर 7,000 Lisa कंप्यूटर खरीद लिए. वो इन कंप्यूटर को रिपेयर और अपग्रेड कर रीसेल करना चाहते थे. उन्होंने कुछ पैसे निवेश कर इन्हें बेहतर बनाया और Lisa Professional नाम से इन कंप्यूटर को रीसेल करने लगे. उनकी कोशिश रंग लाई और उनके कंप्यूटर रीसेल होने लगे.

ऐपल ने वापस ले लिए कंप्यूटर

सितंबर, 1989 में ऐपल ने इन कंप्यूटर्स को रीक्लेम करते हुए कुक को तुरंत सारी यूनिट्स वापस लौटाने को कहा. इसके लिए उन्हें कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया. कुछ हफ्तों बाद ऐपल ने कुक के वेयरहाउस से सारे कंप्यूटर उठाए और उन्हें ले जाकर नष्ट कर दिया गया. इस तरह इन कंप्यूटर्स का अस्तित्व समाप्त कर दिया गया.

ऐपल ने नहीं बताए कारण

ऐपल ने अपने इस फैसले के कारण कभी सामने नहीं रखे. कुछ लोग मानते हैं कि ऐपल अपनी इमेज बचानी चाहती थी. उसे डर था कि जिस प्रोडक्ट को वह नहीं बेच पाई, उसकी सैकंड-हैंड बिक्री उसकी इमेज खराब कर सकती है. दूसरी थ्योरी यह है कि ऐपल अपने सारे प्रोडक्ट्स को कॉर्पोरेट कंट्रोल में रखना चाहती है. कुछ लोग यह भी मानते हैं कि स्टीव जॉब्स खुद इस प्रोजेक्ट से नाखुश थे और वो इसके सारे निशान मिटा देना चाहते थे.

ये भी पढ़ें-

धूम मचा रहा है यह रिचार्ज प्लान, लगभग 5 रुपये की डेली लागत में मिल रही सालभर की वैलिडिटी, 600GB डेटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget