एक्सप्लोरर

Netflix Cuts Prices in India: नेटफ्लिक्स पर मूवी देखना हुआ सस्ता, भारत में Netflix के सब्सक्रिप्शन प्लान की दरों में कटौती, अब इतनी चुकानी होगी कीमत

Netflix Cuts Prices in India: नेटफ्लिक्स ने भारत में अपने सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतों में कटौती की है. इन चारों प्लान की नई दरें 14 दिसंबर 2021 से लागू हो जाएंगी. जानते हैं अब क्या होंगी नई दरें.

Netflix Cuts Prices in India: एकतरफ जहां अमेजन (Amazon) ने अमेजन प्राइम (Amazon Prime) मेंबरशिप की कीमत 14 दिसंबर 2021 से बढ़ा दी. वहीं दूसरी तरफ उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी नेटफ्लिक्स (Netflix) ने भारत में अपने 4 सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत कम करने का फैसला किया है. इन चारों प्लान की नई दरें 14 दिसंबर 2021 से लागू हो जाएंगी. कंपनी भारत में अपने साथ ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को जोड़ना चाह रही है. उसी रणनीति के तहते यह फैसला किया गया है. आइए जानते हैं अब आपको किस प्लान के लिए कितना पैसा खर्च करना होगा.

किस प्लान में कितना बदलाव

कंपनी ने अपने पॉपुलर मोबाइल प्लान 199 रुपये महीने से घटाकर 149 रुपये महीना कर दिया है. यह प्लान सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होता है. नेटफ्लिक्स के कुल यूजर्स में से आधे इसी प्लान के तहत हैं. सबसे बड़ी राहत बेसिक प्लान में दी गई है. इस प्लान की कीमत पहले 499 रुपये थी, लेकिन बदलाव के बाद अब यह 199 रुपये का हो गया है. वहीं 649 रुपये वाले स्टैंडर्ड प्लान को घटाकर 499 रुपये का कर दिया गया है. इसके अलावा 799 रुपये वाले प्रीमियम प्लान में भी कटौती की गई है. अब इस प्लान के लिए आपको 649 रुपये देने होंगे.

अभी दूसरी कंपनियों से है काफी पीछे

मीडिया पार्टनर्स एशिया (एमपीए) के अनुमान के अनुसार, नेटफ्लिक्स दुनिया भर में सब्सक्रिप्शन यूजर्स के मामले में बहुत पीछे है. दिसंबर 2021 तक इसके करीब 5.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जो हॉटस्टार डिज्नी के 46 मिलियन और अमेजन प्राइम के 21.8 मिलियन सब्सक्राइबर से बहुत कम हैं.

ये भी पढ़ें : Dangerous Apps: आपके स्मार्टफोन के लिए खतरनाक हैं इस तरह के ऐप, इन्हें फोन से अनइंस्टॉल करना है बेहतर

रेवेन्यू के मामले में आगे

वहीं बात अगर रेवेन्यू की करें तो इसमें नेटफ्लिक्स दूसरी कंपनियों से आगे नजर आती है. 2020 में नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू का हिस्सा 38 प्रतिशत था. अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू 19 पर्सेंट और डिज्नी हॉटस्टार का 21 प्रतिशत था.

ग्राहकों को दे रहे दोतरफा राहत

नई दरों की घोषणा करते हुए भारत में नेटफ्लिक्स कंटेंट की वाइस प्रेजिडेंट मोनिका शेरगिल ने बताया कि, कंपनी अपने ग्राहकों को दोतरफा गिफ्ट दे रही है. एकतरफ हम सब्सक्रिप्शन प्लान में कटौती कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कंटेंट का दायरा बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें : Facebook: फेसबुक पर कैसे बनाएं अपना 2021 का पर्सनलाइज्ड कैलेंडर, ये हैं सभी स्टेप

रेट कम करने का मिल सकता है फायदा

एक्सपर्ट का मानना है कि नेटफ्लिक्स की ओर से सब्सक्रिप्शन प्लान में कटौती करने के फैसले का उसे फायदा मिल सकता है. इससे उसके ग्राहकों की संख्या बढ़ सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा
एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget