एक्सप्लोरर

20,000 से कम में बेस्ट 5G स्मार्टफोन, जानें कौन सा फोन है फीचर्स और परफॉर्मेंस में नंबर 1

अब 20 हजार के फोन्स में वो सारे फीचर्स मिल रहे हैं जो पहले केवल महंगे फोन्स में देखने को मिलते थे. चाहे आपको गेमिंग करनी हो, फोटोग्राफी का शौक हो या फिर दिनभर फोन चलाना हो.

Mobile Phones Under 20000 in India: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट ₹20,000 के अंदर है, तो आज का समय आपके लिए काफी अच्छा है. इंडिटन मार्केट  में अब कई ऐसे स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, जो कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ आते हैं. खासकर 5G कनेक्टिविटी, बड़ी बैटरी, पावरफुल कैमरा और शानदार डिस्प्ले जैसे फीचर्स अब 20 हजार से नीचे भी मिल रहे हैं.

इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं जो अपने सेगमेंट में बेस्ट माने जा रहे हैं और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस हैं.

Redmi Note 14 5G

Redmi का ये मॉडल उन लोगों के लिए एक शानदार ऑप्शन है जो बेहतरीन डिस्प्ले और बढ़िया परफॉर्मेंस चाहते हैं. इसमें 6.67 इंच का AMOLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसके अलावा इसमें MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर और 5110mAh की बैटरी दी गई है. कीमत सिर्फ ₹17,999 से शुरू होती है.

POCO X7 5G

POCO X7 उन यूजर्स के लिए है जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के शौकीन हैं. इसमें Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर और 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. 5500mAh की बैटरी और 50MP कैमरा इसे और भी आकर्षक बनाते हैं. इसकी शुरुआती कीमत भी 17,999 ही है.

Oppo A5 Pro

अगर आप कैमरा और डिज़ाइन को ज्यादा अहमियत देते हैं, तो Oppo A5 Pro एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसमें 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले, 50MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. यह दो वेरिएंट में आता है, जिसमें 128GB वाला ₹17,999 और 256GB वाला ₹19,999 में मिलता है.

Oppo A5 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5,800mAh की बड़ी बैटरी है, जो हैवी यूजर्स के लिए लंबे समय तक इस्तेमाल की सुविधा देती है. यह डिवाइस 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स अपनी बैटरी को तेजी से चार्ज कर सकते हैं और दिनभर बिना किसी रुकावट के कनेक्टेड रह सकते हैं.

बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड क्वालिटी, दमदार कैमरा और मॉडर्न सॉफ्टवेयर के कॉम्बिनेशन के साथ Oppo A5 Pro मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरता है. 

CMF Phone 2 Pro

CMF Phone 2 Pro उन यूजर्स के लिए है जो स्टाइलिश लुक और दमदार फीचर्स दोनों चाहते हैं. यह 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 50MP का ट्रिपल कैमरा, 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसकी कीमत 18,999 रुपये है.

Realme P3 Pro 5G

Realme का ये मॉडल हाई परफॉर्मेंस यूजर्स के लिए है. इसमें Snapdragon 7s Gen 3 चिप, Android 15 सपोर्ट और 256GB स्टोरेज दी गई है. 6000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां इसे काफी दमदार बनाती हैं. इसकी कीमत ₹19,999 से शुरू होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget