एक्सप्लोरर

10 सालों में 21 गुना बढ़ी मोबाइल प्रॉडक्शन की वैल्यू, जानें कुछ रोचक रिकॉर्ड

Mobile manufacturing: भारत में पिछले 10 सालों में मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है. आइए हम आपको इस मामले में बने कुछ रोचक रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं.

Mobile Phone Manufacturing in India: पिछले कुछ सालों में पूरी दुनिया में स्मार्टफोन, इंटरनेट और ऑनलाइन काम-काज करने का चलन काफी तेजी से फैला है. इसका असर भारत में भी देखने को मिला है, जिसकी वजह से भारत जैसे दुनिया दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाले देश में स्मार्टफोन की मांग काफी तेजी से बढ़ी है. शायद, यही कारण है कि पिछले दस सालों में भारत में मोबाइल फोन मैन्यूफैक्चरिंग मूल्य 21 गुना तक बढ़ गई है.

मोबाइल फोन प्रॉडक्शन में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी

इस इंडस्ट्री की बॉडी आईसीईए (ICEA) यानी इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि भारत में पिछले दस सालों में मोबाइल फोन की मैन्यूफैक्चरिंग वैल्यू 21 गुना बढ़कर 4.1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. आईसीईए ने अपने बयान में आगे कहा कि स्थानीय उत्पादन के प्रति वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करने के लिए सरकार की पीएलआई (PLI) जैसी पॉलिसी ने काफी बड़ा काम किया है, जिसकी वजह से मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग की मूल्य में इतनी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. 

इसके अलावाा आईसीईए ने अपने बयान में बताया कि भारत में अब स्मार्टफोन की जितनी कुल मांग है, उसका 97% उत्पादन भारत में ही होता है. इसके अलावा मौजूदा वित्तिय वर्ष यानी 2023-24 के दौरान भारत में होने वाले कुल उत्पादन का 30 प्रतिशत निर्यात किया जाएगा. इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत से इस साल निर्यात होने वाले 30 प्रतिशत मोबाइल फोन का कुल मूल्य करीब 1,20,000 करोड़ रुपये हो सकता है, जबकि 2014-15 में यह आंकड़ा सिर्फ 1,556 करोड़ रुपये था. इसका अर्थ है कि भारत से निर्यात होने वाले मोबाइल फोन की वैल्यू में पिछले दस सालों में करीब 7,500%  की बढ़ोतरी हो सकती है.

केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इस मामले के बारे में एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि, पिछले दशक से भारत को दुनिया का मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने की कोशिश वाली सफलता की कहानी शानदार है. आईसीईए द्वारा जारी किए गए रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले 10 सालों में मोबाइल फोन प्रॉडक्शन की वैल्यू 20 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है और भारत में बिकने वाले 97% मोबाइल फोन भारत में ही बने हैं.

 

आईसीईए ने बताया कि 2014-15 में भारत में कुल 18,900 करोड़ रुपये का मोबाइल उत्पादन किया जाता था, जबकि अब 2023-24 में यह आंकड़ा 4,10,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. अर्थात, इस मामले में करीब 2000% की बढ़ोतरी हुई है.

यह भी पढ़ें: 

Airtel के करोड़ों यूज़र्स को लगा झटका, बढ़ी इन दो प्रीपेड प्लान्स की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget