एक्सप्लोरर

Christmas 2020: फेस्टिवल पर गिफ्ट करें ये स्मार्ट फोन, लेटेस्ट फीचर्स के साथ कीमत 10 हजार से भी कम

अगर आप खरीदना चाहते हैं सस्ता और स्मार्टफोन, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं मार्केट में मिलने वाले 10 हजार से कम कीमत वाले स्मार्ट फोन. इन लेटेस्ट मॉडल में आपको मिलेंगे शानदार फीचर्स.

फेस्टिव सीजन में अगर आप किसी को नया स्मार्टफोन गिफ्ट करना चाहते हैं. तो मार्केट में एक से एक शानदार स्मार्टफोन आपको मिल जाएंगे. लेकिन आपका बजट कम है और आप एक लेटेस्ट टेक्नॉलोजी वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो आपको 10 से 15 हजार के बीच ऐसे कई फोन मिल जाएगे.  ऐसे में मोबाइल कंपनियां आए दिन शानदार फीचर्स और कैमरा क्वालिटी के साथ नए-नए स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर रही हैं. हाल ही में Samsung, Xiaomi, Realme, Nokia, Oppo, Infinix जैसी मोबाइल कंपनियों ने भारत में बजट स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. नए फोन में आपको लेटेस्ट फीचर्स के साथ बढ़िया पिक्चर क्वालिटी मिलेगी. ये सभी फोन आपके बजट के हिसाब से 10,000 से कम कीमत के हैं. आइये जानते हैं आपके लिए कौन सा स्मार्टफोन होगा बेस्ट.

1-Samsung Galaxy M01s- सेमसंग ने मार्केट में आपकी पॉकेट के हिसाब से अपना नया फोन Samsung Galaxy M01s निकाला है. इस फोन की कीमत 9,999 रुपये है. फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेट-अप है. प्राइमरी सेंसर 13MP का है जबकि इसमें एक 2MP का सेकेंडरी सेंसर भी दिया गया है. सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.20 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है. ये Android 9 पर रन करता है. नए फोन पावर देने के लिए इसमें 4,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है. ये सभी शानदार और लेटेस्ट फीचर्स हैं.

2- Xiaomi Redmi 9- शाओमी ने 8,999 रुपए में अपना नया फोन Xiaomi Redmi 9 मार्केट में उतारा है. जिसमें 6.53 इंच के HD+ डिस्प्ले दिया गया है. फोन MediaTek Helio G35 SoC प्रोसेसर पर रन करता है. कैमरे की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेट-अप है. प्राइमरी सेंसर 13MP का है जबकि सेकेंडरी सेंसर 2MP का दिया गया है. सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा आपको मिलेगा. फोन को दमदार बनाने के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है. ये Android 10 पर बेस्ड MIUI पर रन करता है.

3- Infinix Smart 4 Plus- Infinix Smart 4 Plus आपको केवल 7,999 रुपये में मिल जाएगा. इस फोन में 6.82 इंच के HD+ डिस्प्ले दिया गया है. फोन MediaTek Helio A25 प्रोसेसर पर रन करता है. फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेट-अप है जिसमें प्राइमरी सेंसर 13MP का है और इसमें एक डेप्थ सेंसर भी है. सेल्फी के लिए फोन में 8MP का कैमरा है. ये फोन Android 10 पर रन करता है और इसकी बैटरी 6,000mAh की है.

4- Nokia C3- बजट फोन की बढ़ती डिमांड को देखते हुए नोकिआ ने Nokia C3 को मार्केट में पेश किया है. इसके फीचर्स भी अच्छे हैं. फोन में 5.99 इंच के HD+ डिस्प्ले दिया गया है. ये फोन Spreadtrum SC9863A प्रोसेसर पर रन करता है. फोन में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा है. लेटेस्ट फोन Android 10 पर रन करता है. पावर के लिए इसमें 3,040mAh की बैटरी है साथ ही 3GB RAM + 32GB स्टोरेज आपको मिलता है.

5- Realme C12- Realme C12 भी एक बजट फोन है. इसकी कीमत 8,999 रुपये है. फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप है. इसका प्राइमरी सेंसर 13MP का है, जबकि इसके अलावा इसमें दो और 2MP के सेंसर्स दिए गए हैं. सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा मिलेगा. फीचर्स में 6.50 इंच के HD+ डिस्प्ले है जो MediaTek Helio G35 SoC प्रोसेसर पर रन करता है. इसमें 6,000mAh की दमदार बैटरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
अगर मिले ये संकेत तो, समझ जाएं लीक हो गया आपका मोबाइल नंबर!
अगर मिले ये संकेत तो, समझ जाएं लीक हो गया आपका मोबाइल नंबर!
क्यों अचानक बढ़ गई RAM की कीमतें? जानें महंगी मेमोरी का कारण
क्यों अचानक बढ़ गई RAM की कीमतें? जानें महंगी मेमोरी का कारण
क्या है Google का ये फीचर? सोते हुए भी रखता है आप पर नजर
क्या है Google का ये फीचर? सोते हुए भी रखता है आप पर नजर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget