एक्सप्लोरर

AI के ग्लोबल इनोवेशन में भारत की होगी अहम भूमिका, Microsoft सीईओ सत्या नडेला ने कही ये बात

Satya Nadella: भारत के दौरे पर आए माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने बताया कि विश्व स्तर पर एआई को डेवलप करने में भारतीय डेवलपर्स की अहम भूमिका होगी. आइए हम आपको इस ख़बर की विस्तृत जानकारी देते हैं.

Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला इस वक्त भारत के दौरे पर आए हुए हैं. इस दौरान वह भारत में होने वाले आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई फ्यूचर पर काफी चर्चाएं कर रहे हैं. उन्होंने इस बात का ऐलान भी किया कि उनकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट 20 लाख भारतीय नागरिकों को एआई की ट्रेनिंग देगी जो लोग एआई की स्किल्स का इस्तेमाल करके भविष्य में रोजगार पा सके.

आज माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन एवं चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) सत्या नडेला ने अत्याधुनिक प्रोडक्ट्स एवं सॉल्यूशंस बनाने में भारतीय डेवलपर कम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया. दरअसल, आज यानी 8 फरवरी 2024 को नडेला बेंगलुरु के माइक्रोसॉफ्ट एआई टूर में 1,100 डेवलपर्स और टेक्नोलॉजी वर्ल्ड के सैकड़ों दिग्गजों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे विश्व स्तर पर एआई को आगे बढ़ाने में भारतीय डेवलपर्स की प्रभावी भूमिका है और होगी.

गिटहब पर तेजी से बढ़ रहा भारत

माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले सॉफ्टवेयर कोलैबोरेशन एवं इनोवेशन प्लेटफॉर्म का नाम गिटहब (GitHub) है. इस वक्त GitHub पर भारत सबसे तेज गति से बढ़ता हुआ मार्केट है. भारत के करीब  1.32 करोड़ डेवलपर्स इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं, जो इस बात की अनुमान लगाने के लिए काफी है कि भारत 2027 तक दुनिया की सबसे बड़ी डेवलपर्स कम्युनिटी अमेरिकी को भी पीछे छोड़ देगा. गिटहब पर जनरेटिव एआई प्रोजेक्ट्स के मामले में भी अमेरिका के बाद भारत दूसरे स्थान पर है.

सत्या नडेला ने कहा, “एआई की अगली पीढ़ी भारत समेत पूरी दुनिया में डेवलपर्स के काम करने के तरीके को बदल रही है. यह देखना सच में रोमांचक है कि किस तरह से भारत की डेवलपर कम्युनिटी भारत एवं पूरी दुनिया का नया भविष्य गढ़ने के लिए हमारी टेक्नोलॉजी एवं टूल्स का प्रयोग कर रही है.”

75,000 महिलाओं का सिक्ल डेवलप करेगा माइक्रोसॉफ्ट

इसके अलावा उन्होंने कहा कि, माइक्रोसॉफ्ट इस महीने भारत में अपने ‘कोड: विदाउट बैरियर्स’ प्रोग्राम का विस्तार करेगी. कंपनी का लक्ष्य पूरे देश में टेक स्किल्स को पहुंचाना है. उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम को 2021 में एशिया के 9 देशों में लॉन्च किया गया था. इसका लक्ष्य इस क्षेत्र में तेजी से बढ़ते क्लाउड, एआई और डिजिटल टेक्नोलॉजी सेक्टर में लैंगिक असमानता को दूर करने में सहयोग करना है. ‘कोड: विदाउट बैरियर्स’ के माध्यम से माइक्रोसॉफ्ट 2024 में भारत में 75,000 महिला डेवलपर्स का स्किल डेवलपमेंट करेगी और उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान करेगी.    

यह भी पढ़ें: Microsoft 20 लाख भारतीय को देगी AI की ट्रेनिंग, भारत आए Satya Nadella ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget