एक्सप्लोरर

Microsoft 20 लाख भारतीय को देगी AI की ट्रेनिंग, भारत आए Satya Nadella ने कही ये बात

Satya Nadella: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला भारत आए हुए हैं, और इस मौके पर उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया है. आइए हम आपको इस ख़बर की पूरी जानकारी देते हैं.

AI Training: आजकल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई की चर्चा पूरी दुनिया में काफी ज्यादा हो रही है. सैमसंग ने स्मार्टफोन में भी एआई फीचर्स शामिल कर दिए हैं. इसके अलावा कई अच्छे और बुरे कामों में एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है. भारत में एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल शुरू हो चुका है. माइक्रोसॉफ्ट एआई टेक्नोलॉजी को काफी तेजी से आगे बढ़ा रही है और इस कंपनी के सीईओ सत्या नडेला भारत के दौरे पर आए हुए हैं. 

20 लाख भारतीयों को ट्रेनिंग देगा माइक्रोसॉफ्ट

सत्या नडेला ने अपने इस भारत दौरे पर एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि माइक्रोसॉफ्ट भारत के 2 मिलियन यानी 20 लाख से ज्यादा लोगों को एआई की ट्रेनिंग देगा. उन्होंने कहा कि यह कदम भारत में भविष्य के कार्यबल को सशक्त बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट की एक प्रतिबद्धता है. इससे देश में रोजगार बढ़ेगा. 

एआई को पड़ेगी इंसानों की जरूरत: वित्त मंत्री

आपको बता दें कि 1 फरवरी को देश का बजट पेश करने के बाद भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हिंदूस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि एआई टेक्नोलॉजी से बेरोजगारी बढ़ेगी, लेकिन एआई का उपयोग करने के लिए भी इंसानों की जरूरत होगी. वित्त मंत्री के इस कमेंट के बाद सत्या नडेला का यह ऐलान साफ दिखाता है कि आने वाले समय में भारत में लोगों को रोजगार पाने के लिए एआई की ट्रेनिंग लेना या यूं कहें कि एआई स्किल्स को सीखना काफी जरूरी होगा.

सत्या नडेला ने क्या कहा

नडेला ने कहा, "मैं नई स्किल डेवलपमेंट के लिए एक नई पहल की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित हूं. हम भारत में लगभग 20 लाख से अधिक लोगों को एआई स्किल सिखाने जा रहे हैं. आखिरकार, यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि काम करने वाले लोगों के पास नए युग में आगे बढ़ने के लिए सक्षम और जरूरी स्किल्स हैं. यह सबसे महत्वपूर्ण बात है, जो हम में से कोई भी कर सकता है. यह सिर्फ स्किल की बात नहीं है, बल्कि इससे नए रोजगार भी पैदा होंगे.

Kaarya से खुश हुए सत्या नडेला

उन्होंने आगे कहा कि वह भारतीय ब्रांड Kaarya की टीम के साथ बातचीत करके काफी प्रेरित हुए हैं. भारत की एक लोकल कंपनी Kaarya ने ग्रामीण भारत में आय के स्रोत उपलब्ध कराने के लिए माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च का उपयोग किया है. माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने Kaarya के काम को देखकर दावा किया कि, वे एआई द्वारा बनाए गए अवसरों का उपयोग करके ग्रामीण भारत में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरियां प्रदान कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: AI से बेरोजगारी बढ़ने का खतरा? सवाल पर क्या बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोल्डेबल फोन है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना एक झटके में हो जाएगा बड़ा कांड
फोल्डेबल फोन है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना एक झटके में हो जाएगा बड़ा कांड
बारिश के बाद AC की कूलिंग हो गई गायब? ये हो सकते हैं कारण
बारिश के बाद AC की कूलिंग हो गई गायब? ये हो सकते हैं कारण
Smartphone Tips: कोई एप आपकी स्क्रीन तो रिकॉर्ड नहीं कर रहा? फटाफट ऐसे करें चेक
कोई एप आपकी स्क्रीन तो रिकॉर्ड नहीं कर रहा? फटाफट ऐसे करें चेक
Important Phone Settings: फोन में कर लें ये तीन बदलाव, मोबाइल नहीं आप हो जाएंगे स्मार्ट, यहां जानिए क्या है तरीका?
फोन में कर लें ये तीन बदलाव, मोबाइल नहीं आप हो जाएंगे स्मार्ट, यहां जानिए क्या है तरीका?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget